फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal Beats PV Sindhu to Clinch Badminton National Championship title

पीवी सिंधू को मात देकर सायना ने जीता नेशनल चैंपियनशिप खिताब

Wed, 08 Nov 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 08 Nov 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal Beats PV Sindhu to Clinch Badminton National Championship title
पीवी सिंंधू और सायना नेहवाल - फोटो : PTI

नागपुर में आयोजित 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सायना नेहवाल ने पीवी सिंधु को मात देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु पर भारी पड़ीं। दोनों की बीच फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला गेम विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी सायना ने 21-17 से अपने नाम कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे सेट में सिंधु ने वापसी की पुरजोर कोशिश की। लेकिन अंत में 27-25 से सायना ने दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी सिंधु को मात देकर तीसरी बार नेशनल चैंपियनशिप खिताब पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन


दूसरे गेम में हॉफ टाइम तक सिंधु 11-8 से आगे थीं। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी सिंधु बढ़त बनाए हुए थीं। एक समय वो 14-10 से आगे थीं। लेकिन इसके बाद सायना ने दमदार वापसी की और पहले स्कोर को 18-18 की बराबरी पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों को एक एक अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। स्कोर 18-18 के बाद 19-19 और फिर 21 -21 की बराबरी पर पहुंचा। लेकिन अंत में सायना ने गेम 27-25 से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed