फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal And PV Sidhu Wins Their First Match at Rio

साइना और सिंधू ने जीते अपने मैच, डबल्स में मिली डबल निराशा

Fri, 12 Aug 2016 03:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal And PV Sidhu Wins Their First Match at Rio
साइना नेहवाल - फोटो : getty
भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक की सिंगल्स प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। हालांकि डबल्स मुकाबलों में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा और मनु अत्री और सुमीत रेड्डी की जोड़ी हार कर ओलंपिक से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


साइना नेहवाल ने ब्राजील की लोहान्नी विसेंटे को हराया। साइना का अगला मुकाबला 14 अगस्त को युक्रेन की मारिया यूलिटीना के साथ होगा। साइना ने 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडली जीता था।
विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर पांच और ओलंपिक में पांचवी वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने 73वीं रैंक की ब्राजीलियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-17 से मात दी। 39 मिनट टक चले इस खेल में साइना का दबदबा नजर आया। साइना ने पहला सेट 20 मिनट में जीत लिया, जबकि दूसरे सेट को 19 मिनट में अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डबल्स मुकाबलों में लगा डबल झटका

Saina Nehwal And PV Sidhu Wins Their First Match at Rio
पीवी सिंधू - फोटो : getty
वहीं दूसरी तरफ नौंवी सीड पीवी सिंधू ने हंगरी की लॉरा सरोसी को 21-8, 21-9 से हराया। सिंधू ने यह गेम सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया। सिंधू का अगला मुकाबला ग्लास्गो कॉमनवेल्थ विजेता और कनाडा की खिलाड़ी ली मिशेल के साथ होगा।

इससे पहले भारत को डबल्स मुकाबलों में डबल झटका लगा। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी जापान की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी से 15-21, 10-21 से हार गई। भारत का अगला मुकाबला वर्ल्ड नंबर 11 जोड़ी से होगा।

पुरुष वर्ग में भी मनु अत्री और सुमीत रेड्डी इंडोनेशिया से आने वाली विश्व नंबर 2 जोड़ी से 18-21, 13-21 से अपना मैच गंवा बैठे। अब दोनों का मुकाबला चीनी जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed