{"_id":"57acf60d4f1c1b7102ee56a6","slug":"saina-nehwal-and-pv-sidhu-wins-their-first-match-at-rio","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइना और सिंधू ने जीते अपने मैच, डबल्स में मिली डबल निराशा","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना और सिंधू ने जीते अपने मैच, डबल्स में मिली डबल निराशा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक की सिंगल्स प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। हालांकि डबल्स मुकाबलों में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा और मनु अत्री और सुमीत रेड्डी की जोड़ी हार कर ओलंपिक से बाहर हो गईं।
साइना नेहवाल ने ब्राजील की लोहान्नी विसेंटे को हराया। साइना का अगला मुकाबला 14 अगस्त को युक्रेन की मारिया यूलिटीना के साथ होगा। साइना ने 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडली जीता था।
वर्ल्ड नंबर पांच और ओलंपिक में पांचवी वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने 73वीं रैंक की ब्राजीलियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-17 से मात दी। 39 मिनट टक चले इस खेल में साइना का दबदबा नजर आया। साइना ने पहला सेट 20 मिनट में जीत लिया, जबकि दूसरे सेट को 19 मिनट में अपने नाम किया।

डबल्स मुकाबलों में लगा डबल झटका
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
वहीं दूसरी तरफ नौंवी सीड पीवी सिंधू ने हंगरी की लॉरा सरोसी को 21-8, 21-9 से हराया। सिंधू ने यह गेम सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया। सिंधू का अगला मुकाबला ग्लास्गो कॉमनवेल्थ विजेता और कनाडा की खिलाड़ी ली मिशेल के साथ होगा।
इससे पहले भारत को डबल्स मुकाबलों में डबल झटका लगा। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी जापान की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी से 15-21, 10-21 से हार गई। भारत का अगला मुकाबला वर्ल्ड नंबर 11 जोड़ी से होगा।
पुरुष वर्ग में भी मनु अत्री और सुमीत रेड्डी इंडोनेशिया से आने वाली विश्व नंबर 2 जोड़ी से 18-21, 13-21 से अपना मैच गंवा बैठे। अब दोनों का मुकाबला चीनी जोड़ी से होगा।