{"_id":"5705ee7c4f1c1b447bc810dd","slug":"saina-and-sindhu-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया ओपन में साइना और सिंधू की विजयी शुरुआत","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलेशिया ओपन में साइना और सिंधू की विजयी शुरुआत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधू मलयेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई हैं जबकि पुरुष एकल में एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत पहले दौर में हारकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह इंडिया ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली साइना ने यहां सकारात्मक शुुरुआत की और उन्होंने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-7 से शिकस्त दी। 26 वर्षीया साइना का दूसरे दौर में सामना कोरिया की बाए योओन जू से होगा।
विज्ञापन
जिन्होंने पिछले सप्ताह सिंधू को नई दिल्ली में हराया था। छठी सीड सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर में चीन की ही बिंगजियाओ को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-17 से हराया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू अगले दौर में सातवीं सीड कोरिया की सुंग जी ह्यून से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
प्रणय और श्रीकांत बाहर
एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। पिछले सप्ताह इंडिया ओपन खिताब बचाने में असफल रहे श्रीकांत को पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर में थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना ने 23-21, 9-21, 21-10 से पराजित किया।
पिछले महीने स्विस ओपन खिताब अपने नाम करने वाले तीसरी सीड प्रणय को जापान के केंतो मोमोता ने 21-19, 22-20 से हराया। प्रणय इंडिया ओपन के पहले दौर में भी बाहर हो गए थे।