{"_id":"571782b94f1c1b7c418b4652","slug":"pv-sindhu-win-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट सिंधू की जीत से शुरुआत","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट सिंधू की जीत से शुरुआत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर पीवी सिंधू चाइना मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। सिंधू ने जापान की नात्सूकी निदेरा को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
सिंधू और नात्सूकी पहली बार किसी टूर्नामेंट में आमने-सामने थीं। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर भी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। प्रणव और अक्षय ने सिंगापुर के योंग केई टेरी ही और कीन हीन लोह को 21-18, 21-13 से हराया।
विज्ञापन
भारतीय जोड़ी अब सातवीं सीड चीन के वांग यिलयु और झांग वेन से भिड़ेगी। आठवीं सीड भारतीय जोड़ी मनु अत्रि और बी सुमित रेड्डी को डच जोड़ी रुड बॉख और ओलिवर लेडन डेविस के हाथों शुरुआती राउंड में 19-21, 16-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
सिंगल्स में स्विस ओपन विजेता एचएस प्रणय ने मलयेशिया के जू वेन सूंग को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया। टॉप भारतीय शटलर के श्रीकांत को चीनी ताइपे के लिन यु सेन से 21-12, 21-17 से शिकस्त मिली। वहीं, नेशनल चैंपियन समीर वर्मा ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।