भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से कम नहीं हैं सिंधु-मारिन का मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन रविवार शाम एक बार फिर आमने- सामने होगी। मौका होगा इंडियन ओपन सुपर सीरीज के खिताबी मुकाबला का, जिसमें दोनों ही दिग्गज ताज के लिए उतरेगी। रियो ओलंपिक के बाद यह दूसरा मौका होगा जब सिंधु और स्पेन की राफेल नडाल मानी जाने वाली मारिन किसी टूनामेंट के फाइनल में भिडेगी। इससे पहले पिछली साल के अंत में सिंधु ने दुबई वर्ल्ड मास्टर्स सुपर सीरीज के फाइनल्स में मारिन को सीधे गेम में हराकर ओलंपिक फाइनल की हार का बदला लिया था। हालांकि इस मुकाबले में भी माना जा रहा है विश्व की नंबर पांच की खिलाड़ी सिंधु दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी मारिन को हार का स्वाद चखाएंगी।
ओलंपिक के बाद हर मुकाबला बड़ा
रियो ओलंपिक पिछली साल अगस्त में हुआ था, जिसके फाइनल में तत्कालीन नंबर एक खिलाडी मारिन ने सिंधु को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं सिंधु को रजत पदक से सामना करना पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच खेले जाने वाला हर मुकाबला भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच की तरह हो गया। ओलंपिक से पहले भी दोनों के बीच कई मुकाबले हुए, लेकिन उन मुकाबलों और ओलंपिक के बाद के मुकाबलों में काफी फर्क आ गया।
ओलंपिक में दी थी कड़ी टक्कर
ओलंपिक शुरू होने से पहले सिंधु को साइना नेहवाल से कम आंका जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, सिंधु में अपने खेल से अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी थी। रियो ओलंपिक का खिताबी मुकाबले शुरू होने पहले तक सबने माना कि भारतीय स्टार मारिन से दो गेमों में ही हार मान जाएगी। लेकिन जब सिंधु ने मारिन को फाइनल के पहले गेम में 21-15 से हराया तो हर भारतीय की नजर में स्वर्ण सी चमक आ गई। हालांकि परिणाम कुछ भी रहा हो। बाकी के दोनों गेम को जीतने में मारिन को भी पसीना बहाना पड़ा।
10वीं बार होगी आमने सामने
दोनों खिलाड़ी आज 10वीं बार आमने सामने होगी। एक नजर अब तक के मुकाबलों पर
- वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2010: इस टूर्नामेंट में पहली बार दोनों आमने सामने हुई और सिंधु ने 21-17, 21-19 से सीधे गेम में ही जीत हासिल कर ली।
-मालद्वीप चैलेंज 2011: तीसरे दौर में सिंधु ने कैरोलिना ने तीन गेम में 21-7, 15-21 और 21-13 से हराया।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2014: कैरोलिना ने सीनियर स्तर पर क्वार्टर फाइनल में सिंधु को 21-17, 21-17 से हराया। इसके फाइनल में मारिन को साइना नेहवाल ने 18-21, 11-21 से हराया था।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2014: सेमीफानल में कैरोलिना ने 21-17, 21-15 से सिंधु को हराया।
- सैयद मोदी इंटरनैशनल ग्रां प्री 2015: कैरोलिना ने 21-13, 21-13 से सिंधु को हराया। फाइनल में साइना ने 21-19, 23-25, 21-16 से कैरोलिना को हराया।
- डेनमार्क ओपन 2015: सेमीफाइनल में सिंधु और कैरोलिना एक बार फिर आमने-सामने हुई। तीन गेम तक चले इस मुकाबले को सिंधु 21-15, 18-21, 21-17 से जीता।
- हॉन्ग कॉन्ग सुपर सीरीज 2015: कैरोलिना ने 21-17, 21-9 से जीत हासिल की।
- रियो ओलिंपिक 2016- कैरोलिना ने सिंधु से फाइनल 21-15, 21-12, 21-15 से जीता।
- दुबई वर्ल्ड मास्टर्स सुपर सीरीज फाइनल्स 2016: ओलंपिक के बाद दोनों पहली बार आमने सामने हुई और सिंधु ने 21-17, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।