{"_id":"67489b696d2297800b0c4f6c","slug":"pv-sindhu-survives-scare-lakshya-sen-breezes-into-quarter-final-of-syed-modi-international-badminton-2024-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Syed Modi International: पीवी सिंधू उलटफेर का शिकार होने से बचीं, लक्ष्य भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Syed Modi International: पीवी सिंधू उलटफेर का शिकार होने से बचीं, लक्ष्य भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Thu, 28 Nov 2024 10:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:04 PM IST
सार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को 147वें नंबर की खिलाड़ी ईरा के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से जीत दर्ज करने के दौरान 49 मिनट तक जूझना पड़ा।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : Twitter
विस्तार
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को हमवतन ईरा शर्मा के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बचीं और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।दूसरी ओर, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को 147वें नंबर की खिलाड़ी ईरा के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से जीत दर्ज करने के दौरान 49 मिनट तक जूझना पड़ा। सिंधू पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रही हैं और उन्होंने पिछला खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। यह 29 वर्षीय भारतीय अगले दौर में चीन की दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी डाइ वैंग से भिड़ेंगी। वैंग ने दूसरे दौर में भारत की देविका सिहाग को 19-21, 21-18, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर के मुकाबले में इस्राइल के दानिल डुबोवेंको के खिलाफ सीधे गेम में 35 मिनट में 21-14, 21-13 की जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में हमवतन मेइराबा लुवांग के खिलाफ खेलेंगे जिन्होंने आयरलैंड के छठे वरीय एनहाट एनगुएन को 21-15 21-13 से हराया। एकल के अन्य मुकाबलों में भारत के आयुष शेट्टी ने मलयेशिया के होह जस्टिन को 21-12, 21-19 से हराया, जबकि तीसरे वरीय किरण जॉर्ज को जापान के शोगो ओगावा के खिलाफ 21-19 20-22 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत के दूसरे वरीय प्रियांशु राजावत ने भी वियतनाम के ली डुक फाट को 21-15, 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
उन्नति ने थाईलैंड की पोर्नपिचा को हराया
महिला एकल में भारत की 17 साल की गैरवरीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 46 मिनट में 21-18, 22-20 से हराया। दूसरी वरीय मालविका बंसोड़ को हालांकि 17 वर्षीय हमवतन भारतीय श्रीयांशी वलिशेट्टी के खिलाफ 12-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया की पूर्व नंबर एक जूनियर खिलाड़ी तस्नीम मीर ने भी हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-15, 13-21, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला एकल में भारत की 17 साल की गैरवरीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 46 मिनट में 21-18, 22-20 से हराया। दूसरी वरीय मालविका बंसोड़ को हालांकि 17 वर्षीय हमवतन भारतीय श्रीयांशी वलिशेट्टी के खिलाफ 12-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया की पूर्व नंबर एक जूनियर खिलाड़ी तस्नीम मीर ने भी हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-15, 13-21, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।