{"_id":"58305eee4f1c1b3929900510","slug":"pv-sindhu-storm-in-to-china-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधु, सुन यू से होगी खिताबी भिडंत ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधु, सुन यू से होगी खिताबी भिडंत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने उलटफेर करते हुए विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को एक घंटे 24 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-21, 23-21, 21-19 से मात दी।
विश्वरैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज सिंधु रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चीन की सुन यू से भिडेंगी। शनिवार को ही खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में विश्व की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन ने टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय चीनी ताइपेई की खिलाड़ी ताइ जु यिंग को सीधे सेटों में 21-8, 23-21 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
सिंधु और सुन के बीच अब तक पांच बार भिडंत हो चुकी है। जिसमें से तीन मुकाबलों में सुन को तो दो में सिंधु को जीत हासिल हुई है। इस लिहाज से फाइनल में सुन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अगर सिंधु जीत हासिल करती हैं, तो यह रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
सिंधु रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने के बाद सिंधु पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है।