फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu share bad experience of flight to mumbai on twitter

पीवी सिंधु से एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ का दुर्व्यवहार, ट्विटर पर दी जानकारी 

Sat, 04 Nov 2017 05:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu share bad experience of flight to mumbai on twitter
PV Sindhu
भारत की स्टार शटलर पीवी स‌िंधु के साथ इं‌डिगो एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया है। पीवी सिंधु ने इस कथित दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए इं‌डिगो एयरलाइंस की कड़ी आलोचना की है। 
विज्ञापन


सिंधु ने इस दुर्व्यवहार की जानकरी ट्विटर पर दी है। सिंधु ने लिखा कि मुझे यह कहने पर खेद हो रहा है पर मेरी 4 नंवबर की 6E 608 की उड़ान से मुंबई की यात्रा काफी खराब रही। ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यहार किया। शनिवार 4 नवंबर को ही इस घटना का जिक्र करते हुए सिंधु ने कहा कि ग्राउंड स्टाफ के मेंबर का व्यवहार मेरे प्रति बहुत ही बुरा और खराब था। सिंधु ने अपनी पोस्ट में इसका नाम अजितेश बताया है। 
विज्ञापन


एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब एयर होस्टेस अशिमा ने उन्हें अच्छे बर्ताव की सलाद देने की कोशिश की तब भी अजितेश का बर्ताव ऐसा ही रहा। अगर इस तरह के लोग इंडिगो जैसी एयरलाइंस में काम करेंगे तो इसकी छवि खराब होगी। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि ज्‍यादा जानकारी के लिए अशिमा से बात करें वो आपको विस्तार से बताएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी कर इस मामले में सफाई दी है। एयरलाइंस ने कहा है कि सिंधु का सामान तय सीमा से अधिक था और सीट के ऊपर वाले बक्से में भी फिट नहीं हो रहा था। जिस पर एयरलाइंस ने सिंधु को जानकारी दी कि उनका सामान एयरक्राफ्ट के कार्गो में रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों के साथ ऐसा ही किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed