फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu's Messege to Pullela Gopichand On Teacher's day "I Hate my teacher"

टीचर्स डे पर सिंधू ने कोच गोपीचंद को दिया संदेश- "आई हेट माई टीचर" 

Tue, 05 Sep 2017 12:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 05 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
PV Sindhu's Messege to Pullela Gopichand On Teacher's day "I Hate my teacher"
पीवी सिंंधू और पुलेला गोपीचंद - फोटो : twitter

भारत में गुरु शिष्य परंपरा बहुत पुरानी है लेकिन भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले गुरु गोपी और उनकी शिष्या पीवी सिंधू आजकल इस परंपरा को नया आयाम दे रहे हैं। 22 वर्षीय सिंधू ने पुलेला गोपीचंद की देखरेख में विश्व बैडमिंटन के शिखर को छुआ है। सिंधू ने साल 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता इसके बाद हाल ही में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। 

विज्ञापन


ऐसे में शिक्षक दिवस के अवसर पर सिंधू ने अपने गुरु गोपीचंद को अनोखे अंदाज में संदेश दिया है। इसके लिए सिंधू ने स्पोर्ट्स ड्रिक ब्रांड गैटोरेड ने गुरुओं को लेकर एक  शॉर्ट फिल्म बनाई है। इस फिल्म का शीर्षक है-आई हेट माई टीचर। इस फिल्म में सिंधु के सफर और कोच गोपीचंद के गुरु-शिष्य के संबंधों को दिखाया गया है।  सिंधु ने अपने बयान में कहा है, “कोच ने मेरे लिए बहुत मेहनत की और उनके बड़े ख्वाब थे। इस टीचर डे पर मैंने अपनी कामयाबी को उन्हें डेडिकेट करने का फैसला लिया।” इस शॉर्ट फिल्म को सिंधू ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
 

 

एक मिनट दो सेकेंड लंबी इस शॉर्ट फिल्म की शुरुआत में सिंधू ये कहती हैं-आई हेट माई टीचर, वो मेरी चोटों के निशान का कारण है, वो मुझपे चिल्लाते हैं। मैं जब पसीने से भीगती हूं गिरती हूं और  जब सांस भी नहीं ले पाती हूं तब वो खुश होते हैं। सिट-अप्स लगाती दिख रही सिंधू के पास बैठे गोपी की आवाज आती है" जो तुम कर रही हो ये काफी नहीं है। सिंधू आगे कहती हैं,  वो मेरे दर्द का कारण हैं, वो मेरी नींद की चिंता नहीं करते। आई हेट हिम क्योंकि वो कभी हार नहीं मानते, इसलिए भी क्योंकि वो हमेशा सही होते हैं। सबसे ज्यादा मैं उन्हें इसलिए नापसंद करती हूं क्योंकि वो मुझ पर इतना विश्वास करते हैं जितना मुझे खुद पर नहीं है। थैक्य यू कोच!     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed