फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu reached in to final of BWF World Championships 2019

लगातार तीसरे साल BWF World Championships के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

Sat, 24 Aug 2019 04:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाल Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Aug 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu reached in to final of BWF World Championships 2019
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की चेन यू फेइ को एकतरफा अंदाज में मात दी। 21-7, 21-14 से यह मुकाबला अपने नाम करते हुए सिंधु ने यह कमाल किया।

विज्ञापन


पहले गेम में सिंधु ने शुरुआती लीड हासिल करके चेन को दबाव में डाला। दबाव में आने के बाद चेन गलतियां करने लगी, जिसका फायदा सिंधु को मिला और उन्होंने ब्रेक तक 11-3 की लीड हासिल कर ली थी। ब्रेक के बाद चेन क्रोस कोर्ट खेलकर अंक हासिल किए, लेकिन वह लीड को कम करने में नाकाम रही। वहीं सिंधु ने दमदार स्मैश और अच्छे कोर्ट कवरेज के साथ पहला गेम अपने नाम किया।
विज्ञापन


दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ी नेट के पास खेलने की कोशिश कर रहे थे और लंबी रैली हो रही थी। सिंधु ने ब्रेक तक 11-7 की लीड हासिल की, हालांकि चेन यू फेइ ने इस गेम में वापसी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

साई प्रणीत भी आज भिड़ेंगे

PV Sindhu reached in to final of BWF World Championships 2019
साईं प्रणीत - फोटो : social media

सिंधु ने इसके साथ ही टूर्नामेंट का अपना पांचवां पदक पक्का किया। वह इससे पहले दो रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पिछले दो आयोजनों में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में विश्व रैंकिंग की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को पिछड़ने के बाद 71 मिनट तक चले बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 12-21 23-21 21-19 से हराया था।

वहीं दूसरी ओर पुरुष सिंगल में साई प्रणीत भी सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच चुके हैं। अब से कुछ देर बाद सेमीफाइनल में उनका सामना जापान के केंटो मोमोटा की चुनौती होगी। प्रकाश पादुकोण के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल में मेडल जीतने वाले प्रणीत दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पादुकोण ने 36 साल पहले 1983 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीता था। उन्हें कांस्य पदक मिला था।

इससे पहले ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में ताइवान की ताई जु यिंग को 1 घंटे 11 मिनट तक चले संघर्ष में मात दी। जबकि प्रणीत ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी पर 24-22, 21-14 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed