{"_id":"5db393588ebc3e016d632e94","slug":"pv-sindhu-knocked-out-french-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन 2019 : क्वॉटर फाइनल मैच में ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
फ्रेंच ओपन 2019 : क्वॉटर फाइनल मैच में ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु
Sat, 26 Oct 2019 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच ओपन 2019 महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ताइवान की ताई जू यिंग से हार गईं। 74 मिनट चले इस खेल में यिंग ने सिंधु को 16-21, 26-24, 17-21 से हराया।
विज्ञापन
सिंधु और ताइवान की यिंग के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। सिंधु पहले 18 मिनट में ही 1-0 से यिंग से पीछे रहीं। दूसरे सेट में सिंधु की मजबूत शुरुआत के साथ 8-5 की लीड ली, लेकिन यिंग ने फिर सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए अपना सुरक्षात्मक खेल जारी रखा।
विज्ञापन
कुल 24 मिनट चले फाइनल सेट के मुकाबले में सिंधु भरसक प्रयासों के बावजूद यिंग से दूसरा सेट 17-21 से हार गईं। इसके साथ ही सिंधु की 700,000 डॉलर की इनामी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के महिला एकल की चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर की खिलाड़ी येओ जिया मिन को सीधे सेटों में हराया। सिंधु ने इस मैच में 21-10 और 21-13 से जीत दर्ज की थी।