फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu eased into the second round of Singapore Open Super 750 tournament match results of Indian players

Singapore Open: सिंगापुर ओपन में सिंधू की जीत से शुरुआत, आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचीं; मालविका हारीं

Tue, 27 May 2025 02:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 May 2025 02:23 PM IST
सार

सिंधू ने सिर्फ 31 मिनट तक चले मुकाबले में झांग को 21-14, 21-9 से हराया। हालांकि, सिंधू के लिए आगे की राह कठिन है। सिंधू ने जहां विजयी आगाज किया, वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

विज्ञापन
PV Sindhu eased into the second round of Singapore Open Super 750 tournament match results of Indian players
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजता पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। सिंधू ने कनाडा की वेन यु झांग को हराकर मंगलवार को दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सिंधू ने सिर्फ 31 मिनट तक चले मुकाबले में झांग को 21-14, 21-9 से हराया। हालांकि, सिंधू के लिए आगे की राह कठिन है क्योंकि उनका सामना अब टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और फिलहाल विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर मौजूद चीन की यू फेई से होगा। 
विज्ञापन

अन्य भारतीयों ने किया निराश 
सिंधू ने जहां विजयी आगाज किया, वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मालविका बंसोड़, अनमोल खरब, प्रियांशु रजावत और किरण जॉर्ड को अपने-अपने मुकाबलों में हार सामना करना पड़ा और ये खिलाड़ी पहले ही दौर से बाहर हो गए। मालविका और प्रियांशु एक गेम की बढ़त लेने के बावजूद लय बरकरार नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त लेने के बावजूद हारे मालविका-प्रियांशु
मालविका को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के खिलाफ 21-14, 18-21, 11-21 से, जबकि प्रियांशु को पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के कोदाई नारोका के खिलाफ 21-14, 10-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, चेन ने अनमोल को मात दी। अनमोल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद दूसरे गेम में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अंत में उन्हें 11-21, 22-24 से शिकस्त मिली। 
विज्ञापन

ध्रुव-क्रास्टो भी नहीं पेश कर सके चुनौती 
इस साल इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले जॉर्ज को चीन के वेंग हॉन्ग यांग के खिलाफ 19-21, 17-21 से, जबकि आर संतोष रामराज को पुरुष एकल वर्ग के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम गा यून के खिलाफ 14-21, 8-21 से हार मिली। मिश्रित युगल वर्ग में ध्रुव कपिल और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को चीन के चेंग जिंग और झांग ची की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। असिथ सूर्या और अमरुता पारमुतेश की जोड़ी भी जापान की युइची शिमोगामी और सायका होबारा की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed