फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu and K srikanth in quarter Final of BWF World Championships Satvik chirag pair bowed out

BWF World Championships: सिंधू के बाद श्रीकांत भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

Thu, 16 Dec 2021 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्पेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 10:23 PM IST
सार

पीवी सिंधू के बाद किदांबी श्रीकांत ने भी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं सात्विक और चिराग की जोड़ी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
PV Sindhu and K srikanth in quarter Final of BWF World Championships Satvik chirag pair bowed out
किदांबी श्रीकांत - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के बाद किदांबी श्रीकांत ने भी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन के लू गुआंग जू को सीधे सेटों में 21-10, 21-15 से हराया। वहीं भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकराज रंकिरेड्डी अपना मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारतीय जोड़ी को मलेशिया के ऑन्ग येव सिन औप टियो ई वी की जोड़ी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी। 68 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय जोड़ी को 20-22, 21-18, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


श्रीकांत ने भी सिंधू की तरह आसान जीत दर्ज की। चीनी पूरे मुकाबले में श्रीकांत के सामने लय नहीं पकड़ सका और 40 मिनट के अंदर मैच गंवा दिया। वहीं चिराग शेट्टी और सात्विकराज रंकिरेड्डी को कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में कड़ी चुनौती दी 20-22 के करीबी अंतर से सेट गंवाया। दूसरे सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए 21-18 से जीत दर्ज की, लेकिन तीसरे सेट में मलेशिया के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 15-21 से तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


सिंधु भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
इससे पहले बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप की डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधू ने प्री-क्वार्टरफाइन में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से हरा दिया। अब क्वार्टरफाइनल में सिंधू का सामना विश्व नंबर एक ताइत्जु यिंग से होगा। विश्व नंबर सात सिंधू ने अपने से तीन रैंक कम थाईलैंड की खिलाड़ी को 48 मिनट में हरा दिया। इस जीत के साथ टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने चोचुवोंग के खिलाफ हेड टु हेड में 5-3 की बढ़त बना ली है। सिंधू ने इसके साथ ही इस सीजन में चोचुवोंग के खिलाफ मिली दो हार का भी बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की महिला जोड़ी अश्विनि पोनप्पा और एन सिक्की भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। वहीं एचएस प्रणय को डेनमार्क के रसमस गेमके और लक्ष्य सेन को केविन कॉर्डन के खिलाफ मैच खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed