फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pullela gopichand says saina nehwal and pv sindhu are precious diamonds

आखिर साइना-सिंधु का मोबाइल अपने पास क्यों रखते हैं गोपीचंद, जरूर जानना चाहेंगे कारण

Sat, 05 May 2018 09:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
pullela gopichand says saina nehwal and pv sindhu are precious diamonds
पुलेला गोपीचंद

भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने अपने दो सबसे सफल खिलाड़ियों पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को ‘अनमोल हीरा’ बताया। पिछले महीने साइना ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल स्पर्धा में सिंधु को हराकर करियर का दूसरा स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


गोपीचंद ने कहा, ‘बतौर कोच मैंने दोनों को टिप्स दिए। एकेडमी में हर दिन हार या जीत होती रहती है, जिससे जीतने और हारने वाले खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ते हैं। बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं।’
विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट में जीत के साथ साइना की विश्व रैंकिंग में इजाफा हुआ है। वह अब 12वें नंबर पर पहुंच गई है। वह सिंधु के खिलाफ अब तक पांच मुकाबलों में चार जीत चुकी हैं। पिछले साल राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में साइना ने सिंधु को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीचंद ने महिला संगठन एफआईसीसीआई (एफएलओ), वाणिज्य और उद्योग भारतीय कक्ष के संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘प्रतियोगिता या होने वाले मुकाबलों के दौरान मैं साइना और सिंधु के मोबाइल फोन ले लेता हूं। यहां तक उनके रूम का भी निरीक्षण करता हूं कि उनके रूम में लैपटॉप, फ्रिज में चॉकलेट तो नहीं पड़ा है।’ 


उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी जीत के लिए उनके साथ सख्त रहता हूं। मेरा सपना है कि वे ओलंपिक में गोल्ड जीते।’ साइना ओलंपिक में कांस्य जीत चुकी हैं, जबकि सिंधु 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed