फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Parul parmar will play against mansi joshi in para world badminton championship final

पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची पारूल, हमवतन मानसी से होगा मुकाबला

Sun, 25 Aug 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Parul parmar will play against mansi joshi in para world badminton championship final
पारुल परमार - फोटो : social media

तीन बार की विश्व चैंपियन पारूल परमार ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के एकल एसएल-3 श्रेणी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस सीजन में अपना सातवां फाइनल खेल रहीं शीर्ष वरीय परमार का फाइनल में सामना हमवनत मानसी जोशी से होगा। मानसी ने 2017 में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में पारूल ने तुर्की की हेलमी को महज 20 मिनट में 21-6, 21-16 से पराजित किया। जबकि मानसी ने थाईलैंड की वैंडी कमतम को 21-13, 21-18 से हराकर पहली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में तरुण एकल और युगल एसएल-4 श्रेणी के फाइनल में पहुंच गए हैं। दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराया। एसएल-4 एकल में सुकांत कदम और कृष्णा नागर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।  एसएल 3-4 में युगल फाइनल में भी भारतीय आमने-सामने होंगे। तरुण और नीतीश का मुकाबला प्रमोद भगत और मनोज सरकार से होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed