फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: लगातार दूसरा मैच जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधू, कूबा को 21-5, 21-10 से हराया

Wed, 31 Jul 2024 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

पहले मैच की ही तरह सिंधू को इस मुकाबले में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर काबिज एस्टोनिया की खिलाड़ी 13वीं रैंकिंग वाली भारतीय का सामना नहीं कर सकी। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट में जीता। दूसरे गेम में कूबा ने चुनौती पेश की लेकिन सिंधू ने हर वार का माकूल जवाब दिया।

विज्ञापन
Paris Olympics: PV Sindhu reached pre-quarterfinals after winning second consecutive match, defeated Kuba
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
सिंधू ने ग्रुप स्टेज का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने एस्टोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 21-5, 21-10 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई। यह मुकाबला 33 मिनट तक चला। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट और दूसरा गेम 19 मिनट में अपने नाम किया। अब सिंधू के लिए आगे की राह मुश्किल होगी। नॉकआउट में एक भी हार बाहर का रास्ता दिखा सकती है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इससे पहले उन्होंने ग्रुप एम के पिछले मैच में मालदीव की फातिमा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया था। सभी 16 ग्रुप से शीर्ष खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचते हैं।
Paris Olympics: PV Sindhu reached pre-quarterfinals after winning second consecutive match, defeated Kuba
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
पहले मैच की ही तरह सिंधू को इस मुकाबले में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर काबिज एस्टोनिया की खिलाड़ी 13वीं रैंकिंग वाली भारतीय का सामना नहीं कर सकी। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट में जीता। दूसरे गेम में कूबा ने चुनौती पेश की लेकिन सिंधू ने हर वार का माकूल जवाब दिया।
Paris Olympics: PV Sindhu reached pre-quarterfinals after winning second consecutive match, defeated Kuba
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
कूबा ने 2-0 की बढत बनाई लेकिन सिंधू ने जल्दी ही बराबरी कर ली। इसके बाद लंबी रेलियां चली और एक समय सिंधू को पूरा नेट कवर करके दौड़ना पड़ा और कूबा ने शटल उनकी पहुंच से बाहर फेंकी। इसके बाद सिंधू ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करके क्रॉसकोर्ट स्मैश से 15-6 से बढत बना ली और इसके बाद कूबा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: PV Sindhu reached pre-quarterfinals after winning second consecutive match, defeated Kuba
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
बुधवार को भारत के लिए अन्य स्पर्धाओं में भी खुशखबरी आई। शूटिंग में स्वप्निल कुशाले पुरुषों की राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। वहीं, भारत के लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य अंतिम-16 में पहंच गए। टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने इतिहास रच दिया। वह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मनिका बत्रा के बाद वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय हैं। मनिका भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने महिलाओं की 75 किलोग्राम भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed