फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Paris Olympics 2024: PV Sindhu returns to court after recovering from injury; got new foreign coach Santoso

Olympics 2024: पेरिस के लिए सिंधु को मिला विदेशी कोच सांतोसो का साथ, चोट से उबरने के बाद कोर्ट पर उतरीं पीवी

Wed, 27 Dec 2023 08:33 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Dec 2023 08:33 AM IST
सार

सूत्रों की मानें तो सांतोसो सिर्फ सिंधु को कोचिंग देने के लिए आ रहे हैं। उनका वेतन 10 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग सवा आठ लाख रुपये) प्रति माह होगा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: PV Sindhu returns to court after recovering from injury; got new foreign coach Santoso
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु नए वर्ष से नए अवतार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने जा रही हैं। पेरिस ओलंपिक के लिए उन्होंने अपने लिए नया विदेशी कोच ढूंढ लिया है। सिंधु एक जनवरी से भारतीय टीम के पूर्व इंडोनेशियाई प्रशिक्षक और वर्तमान में थाईलैंड के कोच आगुस ड्वी सांतोसो के संरक्षण में कोचिंग लेंगी। हालांकि दिग्गज प्रकाश पादुकोण बतौर मेंटर उनके साथ जुड़े रहेंगे, लेकिन विदेशी कोच के रूप में अब सांतोसो सिंधु के साथ होंगे। सिंधु बाएं घुटने की चोट से उबरने के बाद वापस कोर्ट पर उतर आई हैं और उन्होंने हैदराबाद में अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पार्क और हाशिम के बाद अब सांतोसो
कोरियाई कोच पार्क ताई सुंग से अलग होने के बाद सिंधु ने विदेशी कोच कोच के रूप में इंडोनेशियाई दिग्गज मोहम्मद हाफिज हाशिम को अपनाया था, लेकिन उसके बाद उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन और खराब हो गया। नवंबर में उनके बाएं घुटने में मीडियल कोलेट्रल लिगामेंट (एमसीएल) ग्रेड-2 टियर निकला। चिकित्सकों ने उन्हें पुर्नवास पर जाने की सलाह दी। इस दौरान ही सिंधु ने नए विदेशी कोच की तलाश शुरू की, जो सांतोसो के रूप में पूरी हुई है। सांतोसो पहले भी सिंधु को प्रशिक्षित कर चुके हैं। वह गोपीचंद अकादमी में भारतीय टीम के प्रशिक्षक थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्हें अकादमी में अकेले रहना पड़ा। कुछ दिन बाद वह पद छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे वेतन पर आएंगे
सूत्रों की मानें तो सांतोसो सिर्फ सिंधु को कोचिंग देने के लिए आ रहे हैं। उनका वेतन 10 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग सवा आठ लाख रुपये) प्रति माह होगा। सिंधु को यह कोच साई की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। सिंधु के लिए सांतोसो थाईलैंड की टीम के साथ करार तोड़कर आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सिंधु इस दौरान प्रकाश पादुकोण के साथ बंगलूरू के अलावा हैदराबाद दोनों जगह तैयारियां करेंगी। सांतोसो उनके साथ नियमित रूप से रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैंपियनों के कोच रह चुके हैं सांतोसो
सिंधु पुनर्वास के बाद कोर्ट पर उतर आई हैं। वह इस वक्त हैदराबाद में अभ्यास कर रही हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास का भार 50 प्रतिशत तक ही दिया गया है। अगले माह से उनके अभ्यास का भार बढ़ाया जाएगा। सांतोसो पूर्व विश्व नंबर एक कोरियाई शटलर सोन वान हो, पूर्व विश्व चैंपियन इंडोनेशियाई सोनी ड्वी कुंकरो के भी कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed