{"_id":"58315ffe4f1c1bbf04b3965e","slug":"p-v-sindhu-beats-china-s-sun-yu-in-china-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के रथ पर सवार हुई सिंधु, जीता चाइना ओपन का खिताब","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
जीत के रथ पर सवार हुई सिंधु, जीता चाइना ओपन का खिताब
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीत लिया है। सिंधु ने फाइनल मुकाबले में चीन की सुन यू को मात दी।ओलंपिक रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप की दो बार कांस्य पदक विजेता सिंधु के करियर का यह पहला सुपर सीरीज खिताब है।
,सिंधु ने फाइनल मुकाबले में सुन यू को 21-11, 17-21, 21-11 के अंतर से मात दी। पहला सेट सिंधु ने आसानी से 21-11से जीत लिया। दूसरे सेट में सुन यू ने वापसी की और 17-21 से जीत दर्ज कर 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरे और आखिरी सेट में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाया और 21-11 के अंतर से तीसरा सेट अपने नाम करते हुए खिताब जीत लिया।
फाइनल मुकाबले से पहले सिंधु और सुन के बीच पांच भिडंत हो चुकी थी। जिसमें से तीन बार सुन को और दो बार सिंधु को जीत हासिल हुई थी। इस लिहाज से फाइनल में सुन का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। लेकिन आज खेले गए खिताबी मुकाबले में सिंधु ने पुराने रिकॉर्ड्स को धत्ता दिखाते हुए जीत हासिल की है।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद यह सिंधु की पहली खिताबी जीत है।