फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   P Kashyap defeats Wang Tzu Wei and reach Canada Open badminton final

सेमीफाइनल में जबरदस्त खेल दिखाते हुए पी कश्यप कनाडा ओपन के फाइनल में पहुंचे

Mon, 08 Jul 2019 08:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 08 Jul 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
P Kashyap defeats Wang Tzu Wei and reach Canada Open badminton final
पी कश्यप

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप ने कनाडा ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। कश्यप ने चीनी ताइपे के चौथे वरीय वांग जू वेई को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


छठे वरीय कश्यप ने शनिवार की रात एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 10 मिनट तक चले सेमीफाइनल में वांग को 14-21, 21-17 और 21-18 से शिकस्त दी। इस जीत से 32 साल के कश्यप ने वांग के खिलाफ जीत का रिकार्ड 3-0 कर दिया। उन्होंने इस साल मार्च में इंडिया ओपन में दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी को पराजित किया था। 
विज्ञापन


अब इस भारतीय खिलाड़ी का सामना फाइनल में चीन के गैर वरीय लि शि फेंग से होगा। फेंग ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान के कोकी वटानबे को 20-22, 21-10 और 21-11 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed