{"_id":"59aeac184f1c1b76078b46bc","slug":"now-back-with-pullela-gopichand-says-saina-eyes-superseries-final-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपीचंद अकादमी में लौटने पर बोलीं सायना, ये है उनका अगला लक्ष्य ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
गोपीचंद अकादमी में लौटने पर बोलीं सायना, ये है उनका अगला लक्ष्य
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
सायना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की अकादमी में लौटने के बाद अब दुबई सुपर सीरिज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना चाहती हैं। साइना ने तीन साल बाद गोपीचंद के पास लौटने का ऐलान किया है। बकौल साइना, ‘मुझे लगता है कि जब हमने बात की तो सब कुछ सहज हो गया और अतीत की कोई बात नहीं हुई। हमने अतीत के मतभेदों को भुला दिया है और अब अभ्यास पर फोकस है।’
विज्ञापन
हाल में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली अनुभवी शटलर साइना ने कहा, ‘मैं पहले अभ्यास शुरू करूंगी क्योंकि जीत की भूख मरी नहीं है। मैं दुबई सुपर सीरिज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना चाहती हूं।’ कोपेनहेगन विश्व चैंपियनशिप 2014 में हारने के बाद गोपीचंद से अलग हुई साइना ने कहा कि कोर्ट के बाहर उनकी रणनीति काम नहीं कर रही थी और वह चीन की लि जुरेई जैसे शीर्ष खिलाड़ियों से हार रही थीं। उन्होंने कहा कि कल से हैदराबाद में अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन पैर में दर्द के कारण वह सात सितंबर से पूर्ण अभ्यास शुरू करेंगी।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या बंगलूरू में विमल कुमार के साथ अभ्यास करते हुए उन्हें घर की याद सता रही थी, उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है लेकिन हैदराबाद में चीजें मेरे लिए ज्यादा आसान है।’ साइना ने जरूरत के समय मदद के लिए कोच विमल कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘उनकी मेहनत रंग लगाई। पिछले तीन साल में विमल सर ने मुझ पर काफी मेहनत की।’ साइना तीन साल पहले यहां प्रकाश पादुकोण अकादमी में आ गई थीं। विमल कुमार के कोच रहते वह अप्रैल 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं और 2015 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन