फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Open postponed due to coronavirus, huge blow for Saina and Srikanth

मलयेशिया ओपन स्थगित: कोविड के चलते लिया गया फैसला, साइना-श्रीकांत को झटका

Fri, 07 May 2021 03:45 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 07 May 2021 03:45 PM IST
सार

हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने के बाद कुलालालंपुर में आयोजित होने वाले मलयेशिया ओपन टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया गया है। इसके चलते टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारत के स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को तगड़ा झटका लगा है। 
 

विज्ञापन
Malaysia Open postponed due to coronavirus, huge blow for Saina and Srikanth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ओलंपिक क्वालीफाईंग की अंतिम दो बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में से एक मलयेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट को मेजबान देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। इस वजह से साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत जैसे भारतीय खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। यह छह लाख डालर की इनामी प्रतियोगिता 25 से 30 मई के बीच कुआलालंपुर में आयोजित की जानी थी।

विज्ञापन


इस संबंध में विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बयान में कहा, 'आयोजकों व बीडब्ल्यूएफ ने सभी भागीदारों के लिए सुरक्षित टूर्नामेंट वातावरण मुहैया कराने के लिए अपनी तरफ से सभी प्रयास किए लेकिन, हाल में मामले बढ़ने के कारण टूर्नामेंट स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।' इसमें कहा गया है, 'बीडब्ल्यूएफ पुष्टि करता है कि नये कार्यक्रम में होने वाला टूर्नामेंट ओलंपिक विंडो के अंतर्गत नहीं आएगा। नये टूर्नामेंट की तिथियों की बाद में पुष्टि की जाएगी।'
विज्ञापन


साइना-श्रीकांत का सिंगापुर ओपन में भी हिस्सा लेना मुश्किल
यह फैसला लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना और पुरुष स्टार श्रीकांत की ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीदों के लिए करारा झटका है। इंडिया ओपन (11 से 16 मई) के स्थगित होने के बाद साइना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें मलयेशिया ओपन और फिर सिंगापुर ओपन (एक से छह नवंबर) पर टिकी थीं। दोनों का सिंगापुर ओपन में भी हिस्सा लेना मुश्किल है क्योंकि सिंगापुर ने भारत से सभी उड़ानें निलंबित कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed