फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Masters Badminton: Sindhu beats Scotland's Gilmore in second round of Malaysia Masters

Malaysia Masters Badminton: सिंधू करियर की 450वीं जीत के साथ दूसरे दौर में, अश्मिता भी अंतिम-16 में पहुंचीं

Wed, 22 May 2024 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 May 2024 04:35 PM IST
सार

पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू पिछले साल घुटने की चोट के बाद वापसी के साथ कई करीबी मुकाबले हार गई हैं। अब उनका इरादा इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके पेरिस ओलंपिक की तैयारी पुख्ता करने का होगा।

विज्ञापन
Malaysia Masters Badminton: Sindhu beats Scotland's Gilmore in second round of Malaysia Masters
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को सीधे गेम में हराकर मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। ब्रेक से वापसी करने वाली सिंधू को गिलमोर से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन वह 21-17, 21-16 से गिलमोर को हराने में कामयाब रहीं। दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया था। यह सिंधू के महिला एकल करियर की 450वीं जीत रही।
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू पिछले साल घुटने की चोट के बाद वापसी के साथ कई करीबी मुकाबले हार गई हैं। अब उनका इरादा इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके पेरिस ओलंपिक की तैयारी पुख्ता करने का होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने आखिरी बार खिताब 2022 सिंगापुर ओपन में जीता था। अब उनका सामना कोरिया की सिम यू जिन से होगा।

अश्मिता चालिहा ने एकल और पति-पत्नी की जोड़ी एन सिक्की रेड्डी-बी सुमित रेड्डी ने भी मिश्रित युगल के अंतिम-16 में जगह बना ली है। अश्मिता ने ताईवान की क्वालिफायर लिन सिह युन को 21-17, 21-16 से हराया। वहीं, उन्नति हुड्डा को चीन की गाओ फेंग जी के हाथों 13-21, 18-21 से हार मिली। पुरुष युगल में साई प्रतीक-कृष्ण प्रसाद ने ताईवान के मिंग चे लू-तांग काई वेई को 23-21, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित युगल में विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज बी सुमीत रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने हॉन्गकॉन्ग के क्वालिफायर लुइ चुन वाइ और फु चि यान को 21-15, 12-21, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जि और तोह ई वेइ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed