{"_id":"5d7da3ad8ebc3e93c52ef373","slug":"lakshya-sen-wins-belgian-international-badminton-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल के भारतीय शटलर लक्ष्य ने जीता बेल्जियम ओपन का खिताब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
18 साल के भारतीय शटलर लक्ष्य ने जीता बेल्जियम ओपन का खिताब
Sun, 15 Sep 2019 09:37 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Lakshya Sen
उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने यहां डेनमार्क के दूसरे वरीय विक्टर स्वेंडसन को 34 मिनट में 21-14, 21-15 से हराकर बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। एशियाई जूनियर चैंपियन अल्मोड़ा के लक्ष्य ने इससे पहले सेमीफाइनल में डेनमार्क के ही किम ब्रुन को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18 21-11 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में डेनमार्क के किम ब्रुन को सीधे गेम में हराकर बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश किया था।अल्मोड़ा के 18 वर्षीय लक्ष्य ने शुक्रवार की रात ब्रुन को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-11 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन