{"_id":"6385ed5737f8ed639348c236","slug":"lakshya-sen-reaches-career-best-sixth-position-in-bwf-rankings-gayatri-trisha-in-top-20-pv-sindhu-on-6th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BWF Rankings: बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लक्ष्य सेन करियर बेस्ट छठे स्थान पर पहुंचे, गायत्री-त्रिशा टॉप-20 में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
BWF Rankings: बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लक्ष्य सेन करियर बेस्ट छठे स्थान पर पहुंचे, गायत्री-त्रिशा टॉप-20 में
Tue, 29 Nov 2022 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
पुरुषों में लक्ष्य के अलावा किदांबी श्रीकांत 11वें और एचएस प्रणय 12वें स्थान पर बने हुए हैं। लक्ष्य ने इसी साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ की ताजा रैंकिंग में दो स्थानों में सुधार के साथ करियर बेस्ट छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अल्मोड़ा के 21 साल के लक्ष्य के लिए यह सीजन शानदार रहा है। उन्होंने 23 टूर्नामेंट्स से 75,024 पॉइंट्स हासिल किए। पुरुषों में लक्ष्य के अलावा किदांबी श्रीकांत 11वें और एचएस प्रणय 12वें स्थान पर बने हुए हैं। लक्ष्य ने इसी साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, महिलाओं में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने दो स्थानों में सुधार के साथ टॉप-20 में जगह बनाई। यह जोड़ी 19वें पायदान पर पहुंच गई है। त्रिशा और गायत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उनके 17 टूर्नामेंट्स में 46,020 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंच ओपन और कॉमनवेल्थ चैंपियंस सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी मेन्स डबल्स में सातवें स्थान पर कायम है। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्तो 24वें पायदान पर बने हुए हैं। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, जिन्होंने एंकल इंजरी की वजह से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है, महिलाओं में छठे स्थान पर बनी हुई हैं।