फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya sen enters 2nd round in denmark Open 2021, Saina Nehwal crashes out

Denmark Open 2021: लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, साइना, प्रणय और कश्यप को मिली हार

Wed, 20 Oct 2021 11:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Oct 2021 11:49 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों के लिए डेनमार्क ओपन का दूसरा दिन निराशाजनक रहा। पुरुषों के एकल में लक्ष्य सेन को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने निराश किया। लक्ष्य ने दूसरे दौर में जगह पक्की की तो वहीं अनुभवी साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Lakshya sen enters 2nd round in denmark Open 2021, Saina Nehwal crashes out
Lakshya Sen

विस्तार

भारतीय खिलाड़ियों के लिए डेनमार्क ओपन का दूसरा दिन निराशाजनक रहा। पुरुषों के एकल में लक्ष्य सेन को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने निराश किया। लक्ष्य ने दूसरे दौर में जगह पक्की की तो वहीं अनुभवी साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


लक्ष्य ने हमवतन सौरभ वर्मा को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। पिछले रविवार को डच ओपन में उप विजेता रहे लक्ष्य ने एकतरफा मुकाबले में राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ को 26 मिनट में 21-9, 21-7 से हराया। ट्रायल में एकमात्र मैच हारने के बाद सुदिरमन कप और थॉमस कप फाइनल की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे 20 वर्षीय लक्ष्य की भिड़ंत अगले दौर में दूसरे वरीय और ओलंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उधर ग्रोइन में चोट के कारण उबेर कप फाइनल मैच के बीच से हटने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में दुनिया की 20वें नंबर की जापानी खिलाड़ी आया ओहोरी ने पहले दौर में 21-16, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबले में शीर्ष 10 में शामिल रह चुके एचएस प्रणय भी छठे वरीय इंडोनेशिया के योनाथन क्रिस्टी के खिलाफ सीधे गेम में 18-21, 19-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए जबकि 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारूपल्ली कश्यप चीनी ताइपे के चौथे वरीय चाउ टिएन चेन के खिलाफ 0-3 से पिछड़ने के बाद मुकाबले के बीच से हैट गए।

युगल स्पर्धाओं में भी भारत को निराशा हाथ लगी। यहां सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी तथा अश्विनी पोनप्पा के अलावा कोई विरोधी जोड़ियों को टक्कर नहीं दे पाया। सात्विक और अश्विनी को भी हालांकि कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मिश्रित युगल में फेंग यान झी और ड्यू युइ की चीन की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 21-14, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।


महिला युगल में मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम को निता वायोलिना मारवाह और पुत्री सेकाह की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 8-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी को ली सोही और शिन स्युंगचान की कोरिया की दूसरी वरीय जोड़ी के हाथों 17-21, 13-21 से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed