फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya sen defeated Felix Burestedt and enters final of Dutch Open super tournament

लक्ष्य सेन डच ओपन के फाइनल में पहुंचे, स्वीडन के खिलाड़ी को 33 मिनट में हराया

Sun, 13 Oct 2019 07:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 13 Oct 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
Lakshya sen defeated Felix Burestedt and enters final of Dutch Open super tournament
लक्ष्य सेन - फोटो : social media

भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने डच ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरूष एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में लक्ष्य ने मात्र 33 मिनट के खेल में स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टेट को सीधे सेटों में 21-12, 21-9 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


इससे पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने हमवतन बी एम राहुल भारद्वाज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया था। उन्होंने भारद्वाज को 37 मिनट के खेल में सीधे सेटों में 21-9, 21-16 से हराया। 
विज्ञापन


अलमोड़ा के 18 वर्षीय सेन ने पिछले महीने ही बेल्जियम ओपन का खिताब जीता था। एशियाई जूनियर चैम्पियन, युवा ओलंपिक खेलों के रजत और विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य अब फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed