{"_id":"6a390da7ad530f154e0d1bd5","slug":"lakshya-sen-and-tanvi-sharma-will-lead-india-s-challenge-at-the-us-open-super-300-badminton-tournament-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Open Badminton: लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई, महिलाओं में तन्वी शर्मा संभालेंगी जिम्मेदारी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
US Open Badminton: लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई, महिलाओं में तन्वी शर्मा संभालेंगी जिम्मेदारी
Mon, 22 Jun 2026 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फुलरटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फुलरटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:55 PM IST
सार
यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन की मंगलवार से शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई लक्ष्य सेन और उभरती हुई खिलाड़ी तन्वी शर्मा करेंगी। आइए जानते हैं भारत का कौन सा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में किसके खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : BAI Media
विस्तार
अनुभवी खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उभरती हुई स्टार तन्वी शर्मा मंगलवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे। इस प्रतियोगिता के एकल में कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अपना भाग्य आजमाएंगे जिनमें पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत भी शामिल हैं। महिला वर्ग में कुल सात भारतीय खिलाड़ी एकल में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सेन को दी गई दूसरी वरीयता
विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज सेन को दूसरी वरीयता दी गई है और पहले दौर में उनका मुकाबला बेल्जियम के जूलियन कैरागी से होगा। इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन में पहले दौर में बाहर होने के बाद लक्ष्य वापसी करने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रीकांत पुरुष एकल में अपना पहला मैच चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू के खिलाफ खेलेंगे।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी सानीथ दयानंद जापान के चौथी वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। एस शंकर मुथुसामी सुब्रमणियन ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है और उनका मुकाबला क्वालिफायर से होगा। महिला एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा और छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। वे विश्व रैंकिंग में क्रमशः 32वें और 34वें स्थान पर हैं। 17 वर्षीय तन्वी जर्मनी की यवोन ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी, जबकि देविका का सामना पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो सालाजार से होगा।

विश्व रैंकिंग में 51वें स्थान पर काबिज अनमोल खरब पहले दौर में बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से भिड़ेंगी। रक्षिता श्री एस का सामना पहले दौर में क्वालिफायर से होगा। अगर वह आगे बढ़ती हैं, तो अगले दौर में उन्हें कनाडा की शीर्ष वरीयता प्राप्त मिशेल ली का सामना करना पड़ सकता है। श्रीयांशी वलीशेट्टी अपना पहला मैच कनाडा की राहेल चान के खिलाफ खेलेगी। तान्या हेमंत का सामना जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त रिको गुंजी से, जबकि आकर्षी कश्यप का मुकाबला चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से होगा।
युगल वर्ग में त्रीसा-गोपीचंद पेश करेंगे चुनौती
महिला युगल में भारत की तरफ से त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ही चुनौती पेश करेगी। उनका पहला मुकाबला स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज़ से होगा। पुरुष युगल के ड्रॉ में कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। मिश्रित युगल में सातवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा के इंडोनेशिया के विरावन इहसान आदम और सेरेना कानी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे।