{"_id":"5c911864bdec22493442df77","slug":"lakshya-sen-and-riya-mookerjee-break-into-top-100-in-bwf-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लक्ष्य 76वें और रिया 94वें स्थान पर पहुंचे ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लक्ष्य 76वें और रिया 94वें स्थान पर पहुंचे
Tue, 19 Mar 2019 09:57 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : pti
युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और रिया मुखर्जी वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग (बीडब्ल्यूएफ) में शीर्ष 100 में शुमार हो गए। उत्तराखंड के लक्ष्य 28 स्थान के फायदे से 76वें और रिया 19 स्थान ऊपर 94वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
स्विस ओपन में ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग को उलटफेर का शिकार बनाने वाले बी साई प्रणीत तीन पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। किदांबी श्रीकांत सातवें स्थान पर कायम हैं। समीर वर्मा 14वें, एचएस प्रणय 24वें, शुभंकर डे 43वें, पी कश्यप 48वें, अजय जयराम 52 और सौरभ वर्मा 53वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
महिलाओं में पीवी सिंधू छठे और साइना नेहवाल नौवें स्थान पर कायम हैं। पुरुषों में जापान के केंतो मोमोता, जबकि महिलाओं में ताई जू यिंग शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन