{"_id":"5dbc4e8f8ebc3e015a224d2c","slug":"kiran-george-defeated-christo-popov-to-reach-semifinal-of-saarlorlux-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे
Fri, 01 Nov 2019 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन किरण जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
किरण ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 23-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, इसी महीने डच ओपन के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले लक्ष्य ने जर्मनी के मैक्स वेसकिरचेन 29 मिनट तक मुकाबले में 21-13, 21-16 से हारकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला और युगल वर्ग में सभी जोड़ियां हारकर बाहर हो चुकी हैं।