फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi srikanth says was not able to finish it after winning BWF World Championships

BWF World Championships: सिल्वर जीतने के बाद बोले श्रीकांत, मैच खत्म नहीं कर पाया

Mon, 20 Dec 2021 09:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 09:09 AM IST
सार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद किदांबी श्रीकांत ने कहा है कि वो अपना दूसरा गेम खत्म नहीं कर सके। इस मैच का दूसरा गेम जीतने पर श्रीकांत के पास तीसरा गेम जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम करने का मौका रहता। 

विज्ञापन
Kidambi srikanth says was not able to finish it after winning BWF World Championships
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा है कि वो बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में अपना दूसरा गेम खत्म नहीं कर सके। इस मैच में श्रीकांत को सिंगापुर के लोह कीन येव ने 21-15, 22-20 से हराकर स्वर्ण  पदक अपने नाम किया। वहीं श्रीकांत के सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। वो पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है। 
विज्ञापन


श्रीकांत ने बताया कि उन्हें इस मैच में कई मौके मिले, लेकिन वो इनका फायदा नहीं उठा सके। 43 मिनट तक चले इस मैच में लोह कीन ने श्रीकांत को सीधे सेटों में मात दी। हालांकि दूसरे सेट में श्रीकांत ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और मैच 22-20 पर जाकर खत्म हुआ। 
विज्ञापन


मैं मैच खत्म नहीं कर पाया- श्रीकांत
श्रीकांत ने लोह कीन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव बनाए रखा और इसी वजह से उन्हें जीत मिली। बीडब्लूएफ से बातचीत में उन्होंने कहा "दोनों गेम में मेरे पार मौके थे, पहले गेम में मेरे पास अच्छी बढ़त थी। कुल मिलाकर कहूं तो मैं मैच खत्म नहीं कर पाया, लेकिन उन्होंने बहुत खेल दिखाया। कई बार ऐसी चीजें होती हैं। मैंने मैच में बने रहने की कोशिश की और दूसरे गेम में यह काम भी आया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोह कीन सिंगापुर के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है। श्रीकांत और लोह कीन इससे पहले 2018 में भिड़े थे और उस समय भारतीय खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की थी। उस मैच को याद करते हुए श्रीकांत ने कहा कि लोह कीन ने अपने खेल का स्तर बेहतर किया है। उन्होंने कहा "पिछली बार मैं चार साल पहले उनके खिलाफ खेला था। इसे काफी समय हो चुका है। एक खिलाड़ी के रूप में वो परिपक्व हुए हैं और उन्होंने काफी बेहतर खेल दिखाया।"


बढ़त के बावजूद हारे श्रीकांत
फाइनल मैच में श्रीकांत ने पहले 9-3 की बढ़त ले ली थी और पहले गेम में उनकी जीत लगभग तय लग रही थी। हालांकि सिंगापुर के खिलाड़ी ने बाद में शानदार वापसी करते हुए यह मैच 21-15 से जीत लिया। अब फाइनल जीतने के लिए श्रीकांत को दूसरा गेम हर हाल में जीतना था और उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष भी किया, लेकिन लोह कीन ने 22-20 से जीत दर्ज कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed