फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth pulls out Pv sindhu Saina nehwal eye title at China Open

किदांबी श्रीकांत ने चीन ओपन से नाम लिया वापस, सिंधु-साइना की निगाहें खिताब पर

Mon, 04 Nov 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth pulls out Pv sindhu Saina nehwal eye title at China Open
किदांबी श्रीकांत

शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने चीन ओपन से नाम वापस ले लिया लेकिन महिलाओं में शीर्ष खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सात लाख डालर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट से लय हासिल करने के साथ खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन और नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा से भिड़ना था लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला किया। 
विज्ञापन


श्रीकांत अगले सप्ताह खेले जाने वाली हांगकांग ओपन विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भारत की नजरें सिंधु और साइना के खेल पर होगी जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। एकल में इन दोनों महिला खिलाड़ियों के अलावा युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष जोड़ी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिन्होंने पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय जोड़ी हालांकि उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चीन, कोरिया और डेनमार्क में खेले गये टूर्नामेंटों के पिछले तीन टूर्नामेंट में सिंधु और साइना का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर लय में होने का संकेत दिया था। इस साल अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली सिंधु को छठी वरीयता दी गई है जो पहले दौर में जर्मनी की युवोन्ने ली से भिड़ेंगी।

आठवीं वरीयता प्राप्त साइना का सामना चीन की काइ यान यान से होगा। सिंधुअगर शुरुआती दौर की चुनौती से पार पाने में सफल रहीं तो क्वार्टरफाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैम्पियन कैरोलीना मरीन या विश्व नंबर एक खिलाड़ी ताइ जु यिंग से हो सकता है। 

साइना को क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची का सामना करना पड़ सकता है। बीडब्ल्यूएफविश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में बी साई प्रणीत, समीर वर्मा, एचएस प्रणाय, पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप भी पुरुष एकल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। युगल में सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी पहले दौर में जब कोरिया की किम जी जुंग और ली योग दाई के खिलाफ कोर्ट में उतरेगी तो उसकी कोशिश फ्रेंच ओपन की लय को बरकरार रखने की होगी। 

मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की जोड़ी के सामने पहले दौर में मलेशिया के आरोन चिय और शोह वूइ यिक की चुनौती होगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन के ली वेन मेइ और झेंग यू से भिड़ना होगा। मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी की जोड़ी के अलावा प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की की जोड़ी भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed