{"_id":"5dde27fc8ebc3e547c0d366b","slug":"kidambi-srikanth-advances-to-second-round-of-syed-modi-international-all-match-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैयद मोदी बैडमिंटन: श्रीकांत, प्रणीत, प्रणय और मारिन दूसरे दौर में पहुंचे, चैंपियन समीर को बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सैयद मोदी बैडमिंटन: श्रीकांत, प्रणीत, प्रणय और मारिन दूसरे दौर में पहुंचे, चैंपियन समीर को बाहर
Wed, 27 Nov 2019 01:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियन समीर वर्मा का सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक का सपना हमवतन अजय जयराम ने तोड़ दिया। पिछले लगातार दो बार के वितेता पांचवीं वरीयता प्राप्त समीर को पहले ही दौर में गैरवरीय जयराम के हाथों करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 18-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिन का दूसरे उलटफेर मलयेशिया के सो टेक जी ने चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त शी यू की को 25-23, 21-17 से बाहर का रास्ता दिखाकर किया। वहीं महिलाओं में शीर्ष वरीय स्पेन की कैरोलिना मारिन और पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त किदम्बी श्रीकांत, चौथी वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय दूसरे दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन
ओलंपिक और विश्व चैंपियन मारिन ने बुल्गारिया की लिंडा को 32 मिनट में 21-16, 21-11 से और भारत की युवा सनसनी अश्मिता चालिहा ने वृशाली गुम्माडी को 21-16, 21-16 से हराया। श्रीकांत ने रूस के व्लादीमिर मालकोव को 36 मिनट में 21-12, 21-11, प्रणीन ने मलयेशिया के इस्कांदार जुल्कानेन को 21-16, 22-20 और प्रणय ने चीन के ली शी फेंग को 18-21, 22-20, 21-13 से मात दी। पी कश्यप को फ्रांस के लुकास कोरवी के खिलाफ, जबकि पिछले सप्ताह स्कॉटिश ओपन जीतने वाले उत्तराखंड के 18 वर्षीय लक्ष्य सेन को फ्रांस के थॉमस राउक्सेल ने वॉकओवर दिया।
विज्ञापन