{"_id":"5b9b81bb867a557ff747e158","slug":"k-srikanth-defeated-and-indias-campaign-end-in-japan-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदांबी श्रीकांत की संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार, जापान ओपन में भारत की चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
किदांबी श्रीकांत की संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार, जापान ओपन में भारत की चुनौती समाप्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का शुक्रवार को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। श्रीकांत के बाहर होते ही जापान ओपन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। श्रीकांत को कोरिया के ली डोंग कियून के हाथों तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19,16-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। श्रीकांत एक घंटे 19 मिनट के संघर्ष के बाद हारे।
विज्ञापन
पूर्व नंबर-1 श्रीकांत पर थकान हावी दिखी। बहरहाल, श्रीकांत के बाहर होते ही जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इससे पहले गुरुवार को ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु और एचएस प्रणय महिला व पुरुष सिंगल्स इवेंट से बाहर हुए। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी प्री-क्वार्टरफाइनल चरण से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय शटलर ने मुकाबले की जोरदार शुरुआत की और पहले गेम में कोरियाई शटलर को मात दी। फिर दूसरे गेम से कोरिया के ली डोंग कियून अपनी लय में आए और भारतीय शटलर को पांच अंक से मात दी। तीसरे गेम में भी श्रीकांत को कियून ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया और तीन अंक के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन