Indonesia Masters: प्रणॉय ने किया उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराया, सिंधु और किदांबी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट भारत के तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को कई उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को कई उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में पहुंचे।
प्रणॉय ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसेन को पटखनी दी। उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में एक्सेलसेन को 14-21, 21-19, 21-16 से हराया। यह प्रणॉय की एक्सेलसेन के खिलाफ छह मुकाबलों में पहली जीत रही।
GIANT SLAYER AT IT AGAIN👹 ⚔️ @PRANNOYHSPRI puts up a gutsy performance to sink 2020 Tokyo olympics champion and WR- 2- Viktor Axelsen of 🇩🇰 14-21, 21-19, 21-16 in the last 16 and sailed into the QF of #IndonesiaMasters2021 👊
विज्ञापन विज्ञापन
Well done champ! 💪#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/bWOtub65rd — BAI Media (@BAI_Media) November 18, 2021
महिलाओं की एकल स्पर्धा में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 47 मिनट में स्पेन की क्लारा अजुमेंदी को हराया। सिंधु ने इस मुकाबले को 17-21, 21-7, 21-12 से जीता। अजुमेंदी के खिलाफ पहली बार खेल खेलने उतरीं सिंधु को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और स्पेनिश खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
INTO THE QUARTER FINALS 🔥@Pvsindhu1 enters the last 8 of #IndonesiaMasters2021 after defeating 🇪🇸's Clara Azurmendi 17-21, 21-7, 21-12 in the pre quarters 👏#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/uNxVN3QjyT
— BAI Media (@BAI_Media) November 18, 2021
पुरुषों के एकल स्पर्धा के अन्य मुकाबले में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के छठे वरीय जोनाथन क्रिस्टी को मात दी। श्रीकांत ने एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में क्रिस्टी को 13-21, 21-18, 21-15 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अब श्रीकांत का सामना हमवतन प्रणॉय से ही होगा।
ABSOLUTELY BRILLIANT 💥
— BAI Media (@BAI_Media) November 18, 2021
After being down in 1st game 13-21 @srikidambi made a solid comeback to win next 2 games 21-18, 21-15 and clinched victory against WR-8 Jonatan Christie of 🇮🇩 in R16 to secure the QF spot at #IndonesiaMasters2021 💪#IndiaontheRise#badminton pic.twitter.com/SBOqBV7AVO
तीन जीत के अलावा भारत को निराशा भी हाथ लगी। युवा शटलर लक्ष्य सेन को एकल स्पर्धा और ध्रुव कपिला-एन सिक्की की जोड़ी को मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला जोड़ी को भी दूसरे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।