फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Masters 2026: PV Sindhu, Kidambi Srikanth Storm Into 2nd round

Indonesia Masters Badminton: सिंधू-श्रीकांत की शानदार जीत, इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

Wed, 21 Jan 2026 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Jan 2026 03:45 PM IST
सार

श्रीकांत का सामना अब चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगा जिन्होंने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से हराया।

विज्ञापन
Indonesia Masters 2026: PV Sindhu, Kidambi Srikanth Storm Into 2nd round
श्रीकांत-सिंधू - फोटो : ANI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत अपने अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए ।
विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने जापान की मनामी सुइजू को 53 मिनट में 22-20, 21-18 से हराया। वहीं विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी कोकी वातानाबे को 21-15, 21-23, 24-22 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


श्रीकांत का सामना अब चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगा जिन्होंने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से हराया। किरण जॉर्ज को पहले दौर में इंडोनेशिया के एक जाकी उबेदिल्लाह के हाथों 17-21, 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में आकर्षि कश्यप भी पहले दौर में जूली डावाल जाकोबसेन से 21-8, 20-22, 17-21 से हार गई। मिश्रित युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई जब रोहन कपूर और रूत्विका गाडे के अलावा ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी पहले दौर में हार गई।


कपूर और गाड्डे को चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के थॉम गिकुल और डेल्फाइन डेलरू ने 21-9, 22-20 से हराया जबकि कपिला और क्रास्टो को फ्रांस के ही जूलियन मेइयो और ली पालेरमो ने 21-23, 22-20, 21-6 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed