{"_id":"573d71244f1c1bf957ac716c","slug":"indian-women-team-enter-quarter-final-in-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबेर कप: हार के बावजूद भारत क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
उबेर कप: हार के बावजूद भारत क्वार्टर फाइनल में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम जापान से नजदीकी मुकाबले में हारने के बावजूद उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है। ग्रुप डी के तहत जापान ने बुधवार को खेले गए अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधू अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहीं। लेकिन भारत को दोनों युगल और तीसरे एकल में हार का सामना करना पड़ा। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त नोजोमी ओकुहारा को 21-18, 21-6 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद पीवी सिंधू ने दूसरे एकल मुकाबले में विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त अकाने यामगुची को 21-11, 21-18 से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। युगल मुकाबले में ज्वाला गट्टा और सिक्की रेडी की जोड़ी को मिसाकी मातसूतोमो और अयाका ताकाहाशी ने 21-11, 21-8 से आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन
तीसरे एकल मुकाबले में रुतविका शिवानी को विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त सायाको सातो ने 21-7, 21-14 से हराया। निर्णायक मुकाबले में अश्विनी पोनप्प और सिंधू की जोड़ी को शिजुका मातसूओ और मामी नैतो की जोड़ी ने 15-21, 21-19, 21-6 से हराया। हालांकि भारत ने ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।