{"_id":"57ac678a4f1c1b8667ee6594","slug":"indian-women-pair-defeat-in-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी, हॉकी में हारा भारत, बैडमिंटन में साइना और सिंधू जीतीं","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
तीरंदाजी, हॉकी में हारा भारत, बैडमिंटन में साइना और सिंधू जीतीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए अब तक खराब ही रहा है। तीरंदाजी में हार के बाद भारतीय टीम पुरुष हॉकी में भी हार गई है। लेकिन बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने एकल मुकाबलों में जीत हासिल की हालांकि युगल्स मुकाबले में हार मिली।
तीरंदाजी के मुकाबले में भी टॉप 8 के लिए हुए मुकाबले में भारत की बोम्बायला देवी लेशराम मैक्सिको की खिलाड़ी से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। फिर पदक की बड़ी आस दीपिका कुमारी ने भी भारत को निराश किया और बिना किसी संघर्ष के चीनी ताइपे की तीरंदाज से हार गईं।
तीरंदाजी में निराशाजनक खेल के बाद हॉकी में भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीम नीदरलैंड्स को जोरदार टक्कर दिया लेकिन उसे हार ही मिली। भारत को मैच बराबर करने के लिए अंतिम समय में एक के बाद 5 पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल में बदल नहीं सके और मैच 1-2 से हार गया।
विज्ञापन
पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन इसके बाद तीसरे क्वार्टर में पहले डच टीम ने फिर भारत ने भी अपना गोल दागा। चौथे क्वार्टर में खेल खत्म होने से कुछ देर पहले नीदरलैंड्स ने जीत का गोल दाग दिया। हालांकि मैच में निर्धारित समय खत्म होने के बाद भारत को 5 पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह गोल नहीं कर सका।
इससे पहले रियो ओलंपिक में आज से बैडमिंटन के मुकाबले शुरू हुए जिसमें भी भारत की खराब शुरुआत हुई। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी पहले दौर में ही सीधे सेटों में हार गई। वर्ल्ड नंबर वन जापान की जोड़ी के खिलाफ ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सकी और सीधे सेटों में 21-15 ,21-10 से सीधे सेटों में हार गई।
जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त ए ताकाहाशी और एम मात्सुतोमो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को संभलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद भारत के मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी को पुरुष युगल स्पर्धा के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावान की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-13 से शिकस्त दी।
भारतीय महिला स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने अपने-अपने एकल मुकाबल जीतकर रियो ओलंपिक में धमाकेदार शुरुआत की है। पांचवीं सीड साइना ने महिला एकल के पहले मुकाबले में ब्राजील की लोहायनी विसेंट को 21-17, 21-17 से पराजित किया जबकि नौवीं सीड सिंधू ने अपने पहले मुकाबले में हंगरी की लॉरा सारोसी को 21-8, 21-9 से शिकस्त दी। इस मैच में सिंधू के शानदार शॉट के आगे हंगरी की खिलाड़ी नहीं टिक सकीं और सीधे गेमों में मुकाबला हार गईं।
भारत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। मुक्केबाजी के 56 किलो बेंटमवेट भार वर्ग में भारत के शिव थापा क्यूबा के मुक्केबाज से हार गए हैं। जबकि इससे पहले भारत के दोनों मुक्केबाज अपने-अपने भार वर्ग में जीतकर अगले दौर में पहुंच चुके हैं।