फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships

Badminton Asia Team Championships: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से हराया, ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

Sun, 18 Feb 2024 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम (मलेशिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम (मलेशिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Feb 2024 01:00 PM IST
सार

प्रतियोगिता में ज्यादातर टीमों की तरह, थाईलैंड पूरी ताकत के साथ नहीं खेल रहा था। वे अपने शीर्ष दो एकल खिलाड़ियों - विश्व नंबर 13 रतचानोक इंतानोन और विश्व नंबर 16 पोर्नपावी चोचुवोंग के बिना थे।

विज्ञापन
Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships
ट्रॉफी और स्वर्ण के साथ भारतीय महिला बैडमिंटन टीम - फोटो : BAI

विस्तार

भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। युवा अनमोल खरब ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोमांचक फाइनल में भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। पीवी सिंधू के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम के युवा और तेजतर्रार समूह ने थाईलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और दो बार की कांस्य पदक विजेता थाईलैंड के खिलाफ जीत हासिल की।
विज्ञापन

Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships
पीवी सिंधू - फोटो : BAI Media
पूरी ताकत के साथ नहीं उतरी थाईलैंड की टीम
प्रतियोगिता में ज्यादातर टीमों की तरह, थाईलैंड पूरी ताकत के साथ नहीं खेल रहा था। वे अपने शीर्ष दो एकल खिलाड़ियों - विश्व नंबर 13 रतचानोक इंतानोन और विश्व नंबर 16 पोर्नपावी चोचुवोंग के बिना थे। चार महीने बाद एक्शन में लौटीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पहले मैच में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपनिडा काटेथोंग को 21-12, 21-12 से हरा दिया। उन्होंने पहला एकल मुकाबला जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships
पीवी सिंधू, गायत्री-त्रिशा, अश्मिता, पोनप्पा - फोटो : BAI Media/PTI
सिंधू जीतीं, लेकिन अश्मिता को मिली हार
विश्व नंबर 23 त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इसके बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दुनिया की नंबर 10 जोड़ी के खिलाफ चौंका देने वाला प्रदर्शन किया। जोंगकोलफान कितिथाराकुल और राविंडा प्रा जोंगजई की जोड़ी को त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने 21-16, 18-21, 21-16 से हराया और भारत को ड्राइवर सीट पर बैठा दिया। विश्व नंबर 18 खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ अपना दूसरा एकल मुकाबला खेल रहीं अश्मिता चलिहा से काफी उम्मीदें थीं। शनिवार को अश्मिता ने पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships
भारतीय टीम - फोटो : BAI
श्रुति और प्रिया भी हारीं
अश्मिता ने 2022 में सिंगापुर ओपन के दौरान बुसानन को हराया था। वह दूसरे गेम में 14-14 तक मैच में बनी रहीं, लेकिन उसके बाद अप्रत्याशित गलतियां अश्मिता को महंगी पड़ीं और वह अनुभवी थाई खिलाड़ी से 11-21 14-21 से हार गईं। युवा श्रुति मिश्रा और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन प्रिया कोन्जेंगबाम के लिए बेन्यापा ऐम्सार्ड और नुनटाकर्न ऐम्सार्ड की दुनिया की 13वें नंबर की जोड़ी को हराना एक कठिन काम होने वाला था और दुनिया की 107वें नंबर की भारतीय जोड़ी उम्मीद के मुताबिक 29 मिनट तक तले मुकाबले में 11-21, 9-21 से हार गई।

Indian women beat Thailand 3-2 in final, clinch historic gold in Badminton Asia Team Championships
अनमोल खरब - फोटो : सोशल मीडिया
अनमोल ने जीत दिलाई
मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और ऐसे में एक बार फिर से पूरी जिम्मेदारी अनमोल खरब पर थी। उन्होंने फिर से भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने निर्णायक तीसरे एकल में दुनिया की 45वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपिचा चोइकीवोंग पर 21-14, 21-9 की शानदार जीत हासिल की और भारत को चैंपियन बनाया। जीत के तुरंत बाद पूरी टीम अनमोल को उठाने के लिए दौड़ पड़ी और सेतिया सिटी कन्वेंशन सेंटर में जीत का शानदार जश्न मनाया। भारत ने इससे पहेल बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में दो पदक जीते थे और दोनों ही पदक पुरुष टीम के नाम पर थे। भारतीय पुरुष टीम ने 2016 और 2020 संस्करणों में कांस्य पदक जीते थे। हालांकि, इस साल पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed