{"_id":"5d88dee38ebc3e014f25dd95","slug":"indian-shuttler-malvika-bansod-wins-maldives-international-future-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालविका बनीं चैंपियन, जीता मालदीव अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर बैडमिंटन सीरीज का खिताब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मालविका बनीं चैंपियन, जीता मालदीव अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर बैडमिंटन सीरीज का खिताब
Tue, 24 Sep 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
मालविका बंसोड़
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा शटलर मालविका बंसोड़ ने म्यांमार की शीर्ष वरीयता प्राप्त थेट हतार तुजार को सीधे गेम में शिकस्त देकर मालदीव अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर बैडमिंटन सीरीज का खिताब जीत लिया। यह 18 वर्षीय मालविका की पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी है।
गैरवरीयता प्राप्त मालविका ने फाइनल में तुजार को 31 मिनट में 21-13, 21-11 से पराजित किया। अन्य भारतीयों में पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त केविन अरोकिया वाल्टर फाइनल में थाईलैंड के दूसरे वरीय केंटावाट लीलावेचाबुत्र से 13-21, 14-21 से हार गए। वैभव और प्रकाश राज की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी थाईलैंड के पक्कापोन तीरारात्साकुल और पैनितचापोन तीरारात्साकुल को 26 मिनट में 21-16, 21-15 से हराकर चैंपियन बनी।