फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian players withdraw from All England due to Coronavirus outbreak

कोरोना का कहरः कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटने का किया फैसला

Fri, 06 Mar 2020 10:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Mar 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Indian players withdraw from All England due to Coronavirus outbreak
बैडमिंटन - फोटो : social media
एच एस प्रणय सहित कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगले सप्ताह होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। उनके अलावा चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरूष जोड़ी ने भी अपने नाम वापस लिए हैं। 
विज्ञापन


यह सत्र का पहला विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट है जो 11 मार्च से शुरू होना है। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप टोक्यो 2020 क्वालीफिकेशन के लियए काफी अहम है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के सचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने बाई को लिखा और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी के अलावा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, एच एस प्रणय, समीर वर्मा और सौरभ वर्मा ने हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि साइना नेहवाल, पीवी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed