{"_id":"686a06184879d730190564e2","slug":"indian-kidambi-srikanth-loses-in-canada-open-semifinal-against-japan-kenta-nishimoto-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Canada Open Badminton: सेमीफाइनल में जापान के निशिमोटो से हारे श्रीकांत, भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Canada Open Badminton: सेमीफाइनल में जापान के निशिमोटो से हारे श्रीकांत, भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त
Sun, 06 Jul 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलगरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलगरी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:44 AM IST
सार
एक वक्त निर्णायक गेम में स्कोर 18-18 से बराबर हो गया था। हालांकि, इसके बाद निशिमोटो ने कमजोर रिटर्न पर अटैक किया और फिर श्रीकांत ने दो बार शॉट वाइड मारकर मैच जापानी खिलाड़ी के झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के किदांबी श्रीकांत शनिवार को कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो से 21-19, 14-21, 18-21 से हार गए। उनकी हार के साथ ही कनाडा ओपन में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीतकर मुकाबले की मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन उनके जापानी प्रतिद्वंद्वी ने अगले दो गेम में कड़ी टक्कर दी और एक घंटे 18 मिनट तक चले गेम को जीत लिया। एक वक्त निर्णायक गेम में स्कोर 18-18 से बराबर हो गया था। हालांकि, इसके बाद निशिमोटो ने कमजोर रिटर्न पर अटैक किया और फिर श्रीकांत ने दो बार शॉट वाइड मारकर मैच जापानी खिलाड़ी के झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले, पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता, जो इस साल मई में मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे, ने शुक्रवार को 43 मिनट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन-चेन को 21-18, 21-9 से हराया था।
2022 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन ने 79 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में निशिमोटो से 15-21, 21-5, 17-21 से हारने से पहले शानदार टक्कर दी थी। महिला एकल में, श्रेयांशी वलीशेट्टी का प्रभावशाली प्रदर्शन डेनमार्क की अमाली शुल्ज से हारने के बाद समाप्त हो गया।