{"_id":"573f1bad4f1c1bf857ac7b98","slug":"indian-eves-settle-for-bronze-in-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बार की चैंपियन से फिर हारा भारत, कांस्य से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
13 बार की चैंपियन से फिर हारा भारत, कांस्य से करना पड़ा संतोष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम को उबेर कप बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को एक बार फिर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। पिछली बार भी भारतीय टीम ने नई दिल्ली में कांस्य पदक जीतकर इतिहास कायम किया था।
विज्ञापन
कुनशान (चीन) में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन चीन ने सेमीफाइनल में भारत को 3-0 से पराजित कर दिया। स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के पहले दो एकल में करीबी मैच हारने के बाद ज्वाला गट्टा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पहले युगल में हार गई जिससे भारतीय अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को थाईलैंड को 3-1 से हराकर कांस्य पदक पक्का किया था लेकिन 13 बार की चैंपियन चीन के खिलाफ भारतीय टीम कोई चमत्कार नहीं कर पाई। इस मुकाबले में साइना और सिंधू से काफी उम्मीदें थीं लेकिन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बावजूद वह सकारात्मक शुरुआत नहीं दे पाईं।
विज्ञापन
पहले एकल मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन ली ज्युरेई ने साइना को 21-15, 12-21, 21-17 से पराजित किया। दूसरे एकल में सिंधू को शिजियान वांग ने 21-13, 23-21 से शिकस्त देकर चीन को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद ज्वाला और सिक्की की जोड़ी को तियान क्विंग और झाओ युनलेई ने 21-6, 21-6 से पराजित कर चीन को 3-0 की बढ़त दिलाई।
मौजदा ओलंपिक चैंपियन ली ज्युरेई के के हाथों साइना को एक बार फिर शिकस्त झेलनी पड़ी है। साइना की ज्युरेई के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार है। पिछली बार साइना ज्युरेई से 2012 में इंडोनेशिया ओपन में हारी थीं।