{"_id":"676918bc33378d76990d59dd","slug":"indian-badminton-star-pv-sindhu-got-married-first-picture-surfaced-see-photos-of-pv-sindhu-marriage-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu Marriage: शादी के बंधन में बंधीं भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, पहली तस्वीर आई सामने, देखें","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PV Sindhu Marriage: शादी के बंधन में बंधीं भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, पहली तस्वीर आई सामने, देखें
Mon, 23 Dec 2024 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:31 PM IST
सार
इस जोड़े ने अपने परिवारों और करीबी लोगों की उपस्थिति में एक-दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सिंधू और वेंकट को बधाई देने पहुंचे
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू शादी के बंधन में बंध गई हैं। रविवार को उदयपुर में उन्होंने मंगेतर वेंकट दत्ता साई से शादी रचाई। पारंपरिक शादी के परिधान में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस जोड़े ने अपने परिवारों और करीबी लोगों की उपस्थिति में एक-दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिंधू की शादी की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा- रविवार शाम उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ हमारे बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधू के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। मैंने इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Pleased to have attended the wedding ceremony of our Badminton Champion Olympian PV Sindhu with Venkatta Datta Sai in Udaipur last evening and conveyed my wishes & blessings to the couple for their new life ahead.@Pvsindhu1 pic.twitter.com/hjMwr5m76y
विज्ञापन विज्ञापन— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 23, 2024
पीवी सिंधू-वेंकट साई दत्ता
- फोटो : pvsindhu1
कौन हैं वेंकट दत्ता साई?
शनिवार को सिंधू और वेंकट की सगाई हुई थी। वेंकट हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाईडेक्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वेंकट ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज से डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बंगलूरू से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की।
वेंकट के लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह JSW के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में यह भी बताया है कि वह आईपीएल टीम को भी मैनेज कर चुके हैं। उन्होंने 2019 से सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं, पोसाईडेक्स में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है।

वेंकट और सिंधू
- फोटो : Twitter
यह कपल 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी करेगा। सिंधू की शादी का कार्यक्रम 20 दिसंबर को संगीत से शुरू हुआ था। अगले दिन हल्दी, पेल्लीकुथुरू और मेहंदी हुई। शादी के बारे में बात करते हुए सिंधू के पिता ने कहा था कि दोनों परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह से परिचित हैं, लेकिन शादी की योजना एक महीने के अंदर बनी। इस जोड़ी ने 22 दिसंबर की तारीख इसलिए चुनी क्योंकि सिंधू अगले साल से ट्रेनिंग और टूर्नामेंट्स में व्यस्त रहेंगी।
वेंकट और सिंधू
- फोटो : Twitter
सिंधू ने हाल ही में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) वर्ल्ड टूर के दो साल से अधिक के सूखे को समाप्त किया था। सिंधू ने 47 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में लुओ यू को लगातार दो गेमों में 21-14, 21-16 से हराया था। जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन खिताब के बाद सिंधू का यह पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब था। यह एक BWF सुपर 500 टूर्नामेंट था। 2023 और इस साल वह स्पेन मास्टर्स और मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही थीं।