Swiss Open Badminton: शंकर सुब्रमण्यम ने किया बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर दो एंटोनसेन को हराकर किया बाहर
तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमण्यन के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। उनका अगला मुकाबला फ्रांस के विश्व में 31वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से होगा।
विस्तार
तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमण्यन के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। उनका अगला मुकाबला फ्रांस के विश्व में 31वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से होगा जिन्होंने इस सत्र में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सुब्रमण्यन टूर्नामेंट में बचे एकमात्र भारतीय एकल खिलाड़ी हैं, जबकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। विश्व में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी में गुरुवार को खेले गए मैच में जर्मनी की एमिली लेहमैन और सेलिन हब्श को 21-12, 21-8 से हराया।
IPL 2025: मिंज से लेकर 13 साल के वैभव तक, पहली बार लीग खेल रहे इन आठ युवा क्रिकेटर्स में है स्टार बनने का दम
सुब्रमण्यन ने एंटोनसेन के खिलाफ सटीक खेल दिखाया जबकि डेनमार्क के खिलाड़ी का अपने शॉट पर नियंत्रण नहीं था। शुरुआती गेम में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बढ़त बार-बार बदलती रही। ब्रेक के समय एंटोनसेन केवल एक अंक की बढ़त बना सके। बाएं हाथ से खेलने वाले सुब्रमण्यन ने स्कोर 16-14 कर दिया, लेकिन दबाव बरकरार नहीं रख सके और एंटोनसेन ने पहला गेम अपने नाम कर लिया।
IPL 2025: आशुतोष से लेकर शशांक और विल जैक्स तक, पिछले साल कमाल करने वाले ये सात खिलाड़ी अब किस टीम में, जानें