फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open: Sindhu and Kiran lost in the quarterfinals, Satwik-Chirag pair in the semi-finals of men's double

India Open: 'लंबी रैलियां मिलीं, मुझे और निरंतर होना होगा', क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बोलीं पीवी सिंधू

Sat, 18 Jan 2025 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Jan 2025 08:40 AM IST
सार

2022 की चैम्पियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने कोरिया के जिन योंग और कांग मिन ह्यु की जोड़ी को महज 41 मिनट में 21-10, 21-17 से हरा दिया। इस जोड़ी का यह टूर पर लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। यह जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और मलेशिया सुपर 1000 के अंतिम चार में पहुंची थी।

विज्ञापन
India Open: Sindhu and Kiran lost in the quarterfinals, Satwik-Chirag pair in the semi-finals of men's double
सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शुक्रवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पेरिस कांस्य पदक विजेता इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से हारकर बाहर हो गईं, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय उम्मीद कायम रखी। 2022 की चैम्पियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने कोरिया के जिन योंग और कांग मिन ह्यु की जोड़ी को महज 41 मिनट में 21-10, 21-17 से हरा दिया। इस जोड़ी का यह टूर पर लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। यह जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और मलेशिया सुपर 1000 के अंतिम चार में पहुंची थी।
विज्ञापन


सिंधू ने मैच के बाद क्या कहा?
इससे पहले पूर्व चैंपियन सिंधू ने शुरुआती एकतरफा गेम हारने के बाद जोरदार वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में लड़खड़ा गईं और 62 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 9-21, 21-19, 17-21 से पराजित हो गईं। सिंधू ने मैच के बाद कहा, 'यह निश्चित रूप से दुखद है कि इतनी कड़े मुकाबले के बाद मैं तीसरे सेट में हार गई। लेकिन मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होता है। मुझे निश्चित रूप से मजबूत वापसी करनी थी, लेकिन उस समय कोई भी उस अंक को हासिल कर सकता था या इसे गंवा सकता था।' उन्होंने कहा, 'मैच में लंबी रैलियां थीं। मुझे और अधिक निरंतर होना होगा। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है।'
विज्ञापन


सिंधू ने दी जोरदार टक्कर
महिला एकल में तुनजुंग ने अपने शानदार ड्रॉप शॉट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए शुरुआत में दबदबा बनाया और ब्रेक के समय 11-4 की बढ़त हासिल कर ली। सिंधू को अपने स्ट्रोक्स से जूझना पड़ा इसलिए यह गेम बहुत जल्दी खत्म हो गया। दूसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने 6-2 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन सिंधू ने वापसी की और स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। तुनजुंग के वाइड शॉट ने सिंधू को ब्रेक के समय एक अंक की बढ़त दिला दी। सिंधू आक्रामक खेल से 14-10 तक पहुंच गईं लेकिन तुनजुंग ने वापसी की और स्कोर 14-14 से बराबर कर दिया। सिंधू ने संयम बनाये रखते हुए दो गेम प्वाइंट हासिल किए और इसे 21-19 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार रैलियां खेलीं, लेकिन तुनजुंग ने 10-8 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि सिंधू ने ब्रेक के तुरंत बाद अंतर कम किया और अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। पर तुनजुंग 17-14 पर पहुंच गई। लेकिन सिंधू ड्रॉप और नेट शॉट से बराबरी पर पहुंच गईं। तुनजुंग ने फिर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए और सिंधू के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद क्रॉस-कोर्ट विनर के साथ मैच जीत लिया।

सात्विक-चिराग का शानदार खेल
पुरुष एकल में भारत की एकमात्र उम्मीद किरण जॉर्ज थे लेकिन उन्हें चीन के होंग यांग वेंग से 13-21, 19-21 से हार मिली। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मैच की शुरुआत जबरदस्त रैली से की और फिर उन्होंने पूरी तरह से दबदबा बना लिया। भारतीयों ने रैलियों को छोटा रखा, लगातार हमले किए और क्रिस-क्रॉस नेट प्ले किया, जिससे ब्रेक तक 11-3 की बढ़त हो गई। भारतीय लगातार आगे बढ़ते रहे और 18-8 की बढ़त हासिल कर ली।

सात्विक और चिराग ने जल्द ही दो और स्मैश के साथ 11 गेम प्वाइंट हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में जिन और कांग ने शुरुआत में 4-3 की मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन यह ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही। भारतीयों ने लगातार शॉट्स से स्कोर 9-4 कर दिया और फिर सात्विक के ‘डाउन-द-लाइन’ स्मैश के बाद ब्रेक तक पांच अंक की बढ़त बना ली।

कोरियाई खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 13-15 किया और 37 शॉट की रैली जीतकर स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। हालांकि चिराग ने जोरदार स्मैश लगाकर उनकी वापसी उम्मीद को खत्म कर दिया। कोरियाई खिलाड़ियों की नेट पर गलती के कारण सात्विक और चिराग ने तीन मैच प्वाइंट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।


किरण वेंग से पार नहीं पा सके
किरण ने इससे पहले अपने प्रतिद्वंद्वी वेंग को हराया था और उन्हें इसी प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वेंग पूरी तैयार के साथ आये थे और उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को खतरा नहीं बनने दिया। उन्होंने 7-6 की बढ़त को ब्रेक तक 11-6 कर दिया। किरण ने इस अंतर को कम किया लेकिन वेंग ने लगातार छह अंक जुटाकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे में वेंग 6-2 से आगे हो गये और इसे 10-7 कर दिया। किरण ने वापसी कर स्कोर 11-11 से बराबर किया और वेंग की दो गलती से यह भारतीय 16-14 से बढ़त बनाने में सफल रहा। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए इसे अपने नाम कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed