India Open 2022: चिराग-सात्विक की युगल जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता इंडिया ओपन का खिताब
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी की स्टार भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन के युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट की इस दूसरी वरीय जोड़ी ने तीन बार की विश्व चैंपियन और इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-16, 26-24 से हराया।
विस्तार
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी की स्टार भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन के युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट की इस दूसरी वरीय जोड़ी ने तीन बार की विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीय मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-16, 26-24 से हराया।
भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में जोरदार खेल दिखाया और इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ 21-16 से जीत दर्ज की। हालांकि इसके बाद अहसान-हेंड्रा की जोड़ी ने वापसी की और दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में चिराग-सात्विक ने बाजी अपने नाम की।
Put your hands together for the Men’s doubles champions! 🇮🇳 🇮🇩 👏👏🔝
🥇: @satwiksairaj & @Shettychirag04विज्ञापन विज्ञापन
🥈: Mohammad Ahsan & Hendra Setiwan#YonexSunriseIndiaOpen2022 #IndiaKaregaSmash #Badminton pic.twitter.com/hHC4i5ybOE — BAI Media (@BAI_Media) January 16, 2022
दुनिया के 10वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया और महज 43 मिनट के अंदर अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। इसके साथ ही चिराग-सात्विक की जोड़ी अब इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष टीम बन गई है।