{"_id":"61e006cd8df7930300347bd0","slug":"india-open-2022-saina-nehwal-out-of-the-tournament-after-losing-in-the-second-round-to-malvika-bansod-lost-the-match-in-35-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Open 2022: दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साइना नेहवाल, 35 मिनट में गंवाया मैच","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
India Open 2022: दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साइना नेहवाल, 35 मिनट में गंवाया मैच
Thu, 13 Jan 2022 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में साइना को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें युवा शटलर मालविका बंसोड़ ने लगातार गेमों में 21-17, 21-9 से हरा दिया। इसी के साथ साइना टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं गुजरा है। गुरुवार को इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में साइना को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें युवा शटलर मालविका बंसोड़ ने लगातार गेमों में 21-17, 21-9 से हरा दिया।
इसी के साथ साइना टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। मालविका साइना को 2007 के बाद किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय में हराने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले पीवी सिंधु ऐसा कर चुकी हैं।
मालविका ने 35 मिनट में साइना को हरा दिया। पहले गेम में 31 साल की साइना 7-5 से पीछे चल रही थीं। मालविका ने इस बढ़त को बनाए रखा और 21-17 से पहला गेम जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में मालविका ने एकतरफा जीत हासिल की और 35 मिनट में मैच खत्म कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंच गईं। गुरुवार को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेले गए दूसरे राउंड के मैच में उन्होंने इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हरा दिया।
इस टूर्नामेंट में कोरोना के सात मामले सामने आ चुके हैं। यह सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें स्टार पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठक्कर, त्रिशा जॉली, मिथुन मंजुनाथ, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता शामिल हैं।
बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि इन्हें रिप्लेस नहीं किया जाएगा और इनके विपक्षी खिलाड़ी को वॉकओवर दिया जाएगा। यह टूर्नामेंट एचएसबीसी बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 का हिस्सा है। विजेता खिलाड़ी को करीब 30 लाख रुपये (400000 USD) दिए जाएंगे।

🗣 “Dream come true” 😍🥺#MalvikaBansod’s post match reaction👇#YonexSunriseIndiaOpen2022 #IndiaKaregaSmash #Badminton pic.twitter.com/lkXtFhhNmZ
— BAI Media (@BAI_Media) January 13, 2022