{"_id":"61de706008b8e26b63425a71","slug":"india-open-2022-saina-nehwal-enters-second-round-beats-tereza-svabikova","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Open 2022: साइना नेहवाल दूसरे दौर में पहुंची, चेक रिपब्लिक की तेरेजा ने बीच में ही छोड़ा मैच","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
India Open 2022: साइना नेहवाल दूसरे दौर में पहुंची, चेक रिपब्लिक की तेरेजा ने बीच में ही छोड़ा मैच
Wed, 12 Jan 2022 11:38 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:38 AM IST
सार
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन 2022 के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। साइना के खिलाफ मैच में चेक रिपब्लिक की तेरेजा स्वाबिकोवा ने बीच में ही कोर्ट छोड़ दिया और साइना यह मैच जीत गईं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन 2022 के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच चेक रिपब्लिक की तेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ था। हालांकि चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी यह मैच पूरा नहीं कर सकीं और दूसरे गेम में ही उन्होंने मैच छोड़ दिया। इसके साथ ही साइना दूसरे दौर में पहुंच गई। साइना को इस प्रतियोगिता में चौथी वरीयता दी गई है।
साइना के अलावा सिंधू की इस टूर्नामेंट टॉप सीड दी गई है। भारत को सिंधू से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं साइना चोट के बाद लौटी हैं और लंबे समय बाद वो कोर्ट पर उतरी हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
किदांबी श्रीकांत भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी हैं और पुरुष खिलाड़ियों में उन्हीं से पदक की उम्मीद रहेगी। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ है। पुरुष डबल्स कैटेगरी में चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी पर सबकी नजरें होंगी। हालांकि, उन्हें तीन बार की विश्व चैंपियन और विश्व नंबर-2 जोड़ी इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंडरा सेतियावान की जोड़ी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसके अलावा विश्व नंबर-8 इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की जोड़ी से भी कड़ी टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन
करीब 30 लाख रुपये की इनामी राशि
यह टूर्नामेंट एचएसबीसी बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 का हिस्सा होगा। विजेता खिलाड़ी को करीब 30 लाख रुपये (400000 USD) दिए जाएंगे। लोह कीन, जिन्होंने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया, इस टूर्नामेंट के अंतरराष्ट्रीय लाइन अप को लीड करेंगे। कीन बैडमिंटन इतिहास के ओपन एरा के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिसने बिना कोई वरीयता के टूर्नामेंट जीता।
दो साल बाद हो रहा टूर्नामेंट
वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट की दो साल के ब्रेक के बाद वापसी हो रही है। इसे कोरोनाकाल में स्थगित कर दिया गया था। यह इस टूर्नामेंट का 11वां संस्करण होगा। इंडिया ओपन 2022 इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान सख्त कोरोना प्रोटोकॉल भी लागू किए जाएंगे।