फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open 2022: PV Sindhu Enters Semifinals Of India Open Badminton tournament defeating Ashmita Chaliha

India Open 2022: सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, 36 मिनट के अंदर जीता क्वार्टर फाइनल मैच

Fri, 14 Jan 2022 04:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

सिंधु ने 21 साल की अश्मिता को हराने में 36 मिनट का समय लिया। अब उनका सेमीफाइनल मुकाबले में सामना थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग से होगा।

विज्ञापन
India Open 2022: PV Sindhu Enters Semifinals Of India Open Badminton tournament defeating Ashmita Chaliha
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडिया ओपन 2022 के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की अश्मिता चलिहा को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराया। सिंधु को इस टूर्नामेंट में महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त है।
विज्ञापन


सिंधु ने 21 साल की अश्मिता को हराने में 36 मिनट का समय लिया। अब उनका सेमीफाइनल मुकाबले में सामना थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग से होगा। कातेथोंग को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वॉकओवर मिला, क्योंकि तीसरी वरीयता प्राप्त सिंगापुर की यीयो जिया मिन ने तेज बुखार की वजह से नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन


सिंधु और अश्मिता के बीच पिछला मुकाबला 2019 में हुए 83वें सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हुआ था। असम की अश्मिता ने तब शानदार खेल दिखाया था। इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी पहला सेट गंवाने के बाद अश्मिता ने वापसी की और दूसरे गेम में सिंधु को कड़ी टक्कर दी। पर सिंधु ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनिंग गेम में सिंधु ने 11-5 की लीड ले ली थी और अश्मिता को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में एक वक्त अश्मिता और सिंधु 9-9 की बराबरी पर थीं। सिंधु ने इसके बाद 15-11 की बढ़त हासिल की। अश्मिता ने वापसी करते हुए लगातार चार अंक हासिल किए और स्कोर 15-15 कर दिया। हालांकि, इसके बाद सिंधु ने अश्मिता को पीछे छोड़ दिया।

महिला सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल में आकर्षी कश्यप का सामना थाईलैंड की बुसानन ओंग्बारुंगफान से होगा। क्वार्टर फाइनल में आकर्षी ने साइना नेहवाल को हराने वाली मालविका बंसोड़ को 21-12, 21-15 से हराया था। वहीं, बुसानन ने अंतिम-8 के मुकाबले में यूएसए की लॉरेन लैम को 21-12, 21-8 से हराया था। 


पुरुष डबल्स में ईशान भटनागर और साई प्रतीक की जोड़ी को मलेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त ओंग सिन और तियो ई यी की जोड़ी ने 21-7, 21-7 से हराया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में भारत की वेंकट गौरव और जूही देवांगन की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को मलेशिया की चेन तांग जी और पेक येन वेई की जोड़ी ने 21-10, 21-13 से सिर्फ 23 मिनट में हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed